Vaibhav Sooryavanshi Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश
वैभव सूर्यवंशी कुल संपत्ति
Vaibhav Sooryavanshi Net Worth: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब सिर्फ क्रिकेट मैदान पर ही नहीं, बल्कि अपनी कमाई के मामले में भी चर्चा का विषय बन गए हैं. इस सीजन वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अब तक 680 रन कूट डाले है. ऐसे में अब उनकी नेट वर्थ को लेकर चर्चा तेज हो गई. फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि 15 वर्षीय इस युवा सनसनी की कुल संपत्ति कितनी है. आइए जानते हैं…
कितनी संपत्ति के मालिक हैं वैभव सूर्यवंशी?
15 वर्षीय भारतीय युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल आईपीएल में डेब्यू किया था. आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ में खरीदा था. बीते दो सालों में वैभव ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया है. लगातार धमाकेदार प्रदर्शन के साथ न सिर्फ वैभव के रनों का ग्राफ बड़ा है, बल्कि उनकी कमाई में भी इजाफा हुआ है. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभव की कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: SRH vs RR Eliminator: वैभव की तूफानी पारी पर वीरेंद्र सहवाग का बड़ा बयान, बोले-‘मैं सिलेक्टर होता…’
कहां-कहां से होती है कमाई?
वैभव सूर्यवंशी की कमाई का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. आईपीएल कान्ट्रैक्ट, मैच फीस, घरेलू क्रिकेट में मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट उनके कमाई के बड़े सोर्स हैं. आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. आईपीएल में प्रति मैच उन्हें 7.5 लाख रुपये मैच फीस के रूप में दिया जाता है. अब तक खेले गए 22 मैचों में उन्होंने लगभग 1.65 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके अलावा मुंबई में उनके पास एक लग्जरी अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 2.5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
महंगी कारों का है कलेक्शन
वैभव सूर्यवंशी ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया था कि उनके पास अपनी कोई लग्जरी कार नहीं है. लेकिन आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है और वह बेहद कम उम्र में कई महंगी गाड़ियों के मालिक बन चुके हैं. उनके कार कलेक्शन में एक Tata Curvv EV मौजूद है, जो उन्हें आईपीएल 2025 में उन्हें सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रखने पर गिफ्ट मिली थी. इस कार की कीमत लगभग 17 लाख रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा उनके पास एक Mercedes-Benz कार भी है, जो उन्हें गिफ्ट में मिली थी.