Vistaar NEWS

क्या तेलुगू एक्ट्रेस श्रीलीला को डेट कर रहे हैं तिलक वर्मा?वायरल वीडियो से हलचल

Tilak Verma

तिलक वर्मा

Tilak Varma: फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट का रिश्ता हमेशा से ही खास और चर्चाओं में रहा है. भारतीय क्रिकेटर्स और फिल्मी सितारों के बीच दोस्ती, अफेयर और शादी की खबरें अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. कई भारतीय क्रिकेटर्स, एक्ट्रेस के प्यार में क्लीन बोल्ड हो चुके हैं. अब इस लिस्ट में भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा का नाम भी जुड़ गया है. जिनका नाम तेलुगू एक्ट्रेस श्रीलीला से जोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पर एक तिलक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे फैंस श्रीलीला से जोड़ रहे हैं और दोनों की डेटिंग के रुमर्स एक बार फिर चर्चाओं में हैं.

क्या श्रीलीला को डेट कर रहे हैं तिलक वर्मा?

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सूर्यकुमार यादव मजाकिया अंदाज में तिलक वर्मा को ‘इन लव’ कहते नजर आते हैं. इस वीडियो के सामने आते ही फैंस इसे तेलुगू एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ जोड़ रहे हैं. वायरल वीडियो में तिलक होटल लॉबी में हेडफोन लगाकर चलते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान सूर्यकुमार यादव पीछे से उन्हें चिढ़ाते हुए कहते हैं ‘इन लव’. हालांकि इस दौरान सूर्या ने किसी का नाम नहीं लिया. लेकिन फैंस ने इसे श्रीलीला से जोड़ लिया.

यह भी पढ़ें: KKR vs GT: 6,6,6… रिंकू के बाद केकेआर को मिला नया सिक्सर किंग, गुजरात के खिलाफ 35 गेंदों में ठोके 93 रन

पहले भी डेटिंग की खबरें आ चुकी है शामिल

यह पहला मौका नहीं है जब तिलक वर्मा का नाम श्रीलीला से जुड़ रहा हो. इससे पहले भी दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आ चुकी हैं. दोनों के अफेयर की खबरें पहली बार तब सुर्खियों में आई, जब श्रीलीला अपनी मां डॉ. स्वर्णलता के साथ तिरुमला मंदिर गई थी. उसी समय के आसपास तिलक भी अपने परिवार के साथ उसी मंदिर में देखा गया था. इसके अलावा एक्ट्रेस की मां डॉ. स्वर्णलता 14 मई को पंजाब बनाम मुंबई मुकाबले में धर्मशाला में नजर आई थी. इस मैच में तिलक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 75 रन की तूफानी पारी खेली थी. सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया जा रहा है कि श्रीलीला भी एक मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंची थी. इस दौरान उनकी टीम से जुड़े एक व्यक्ति ने तिलक के नाम की जर्सी पहनी थी. यहीं से दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो गई थी.

IPL 2026 में तिलक वर्मा का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में तिलक वर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा है. अब तक खेले गए 12 मैचों में उन्होंने 336 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं.

Exit mobile version