Vistaar NEWS

जसप्रीत बुमराह अब पूरी तरह फिट! फ‍िर क्यों न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से रह सकते हैं बाहर

Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah Fitness Update: टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक बुमराह इस आगामी वनडे सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे. हालांकि, इसके पीछे की वजह चोट नहीं, बल्कि टीम मैनेजमेंट की एक खास रणनीति बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बुमराह पूरी तरह फिट हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए तैयार रखना चाहता है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट चाहता है कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वनडे सीरीज में खेलने के बजाय रेड-बॉल क्रिकेट यानी टेस्ट फॉर्मैट की तैयारी पर फोकस करें. बुमराह पूरी तरह फिट हैं, लेकिन मैनेजमेंट गेंदबाजी में धीरे-धीरे उनका कार्यभार बढ़ाना चाहता है. बुमराह के इस महीने के आखिर में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) पहुंचने और फिर न्यूजीलैंड रवाना होने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: चौथे टी20 में भारत की हार का सबसे बड़ा विलेन कौन? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कहां हो गई गलती

लंबे दौरे के चलते वर्कलोड को प्राथमिकता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह 6 नवंबर से शुरू होने वाले इंडिया ए के तीसरे मुकाबले में खेलते नजर आ सकते हैं, ताकि उनका वर्कलोड बढ़ाया जा सके. इसके बाद वेलिंगटन में दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. दोनों मुकाबलों के बीच उन्हें पर्याप्त समय मिल सकेगा. एक सूत्र के मुताबिक, बुमराह पूरी तरह फिट हैं, लेकिन लंबा दौरा होने के कारण उनके वर्कलोड को प्राथमिकता दी जा रही है.

साल की शुरुआत में ही हुए थे चोटिल

32 साल के भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके बाएं घुटने में चोट लग गई थी. इस चोट के कारण बुमराह श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे. अब टीम मैनेजमेंट उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज के लिए तैयार रखना चाहता है.

Exit mobile version