Vistaar NEWS

एस श्रीसंत से हटा 3 साल का बैन, बिना शर्त मांगनी पड़ी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

S. Sreesanth

एस. श्रीसंत

S. Sreesanth: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने उनपर लगा 3 साल का बैन हटा दिया है. बता दें, पिछले साल इस पूर्व तेज गेंदबाज ने केसीए के खिलाफ सोशल मीडिया पर ऐसी टिप्पणी कर थी जिसके कारण उनपर बैन लगा दिया गया था. श्रीसंत की टिप्पणी को लेकर केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा था कि इससे उनकी बदनामी हुई थी.

KCA ने लगाया था 3 साल का बैन

दरअसल पिछले साल केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने श्रीसंत को पहले वीडियो और फिर सोशल मीडिया के माध्यम से की गई टिप्पणियों के लिए 3 साल के बैन कर दिया गया था. पूर्व तेज गेंदबाज ने एसोसिएशन पर गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद केसीए ने कहा था कि गेंदबाज द्वारा की गई टिप्पणी के कारण उनकी बदनामी हुई है.

यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या को खरीदने की मची होड़! IPL की 7 फ्रेंचाइजी रेस में शामिल, CSK ने भी मारी एंट्री

श्रीसंत ने मांगी माफी

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपनी एक रिपोर्ट में श्रीसंत पर बैन हटने की जानकारी दी है. केरल क्रिकेट एसोसिएशन के मुताबिक श्रीसंत ने पहले तिरुवनंतपुरम के मुंसिफ कोर्ट में बैन को लेकर चुनौती दी थी, लेकिन उनकी याचिका रद्द हो गई थी. इसके बाद पूर्व तेज गेंदबाज ने केसीए के खिलाफ अपनी टिप्पणियों पर खेद व्यक्त किया है और बिना किसी शर्त के माफी मांगी है. जिसके आधार पर उनसे बैन हटाने का फैसला लिया गया है.

श्रीसंत ने KCA पर लगाए थे आरोप

बता दें, एस श्रीसंत ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के सेलेक्शन न होने के बाद केसीए पर आरोप लगाए थे. उन्होंने एसोसिएशन पर आरोप लगाए थे कि जानबूझकर विजय हजारे ट्रॉफी के लिए केरल की टीम में संजू सैमसन को शामिल नहीं किया गया था और इसी वजह से चैंपियन ट्रॉफी 2025 के लिए उनका चयन नहीं हो पाया था. हालांक अब श्रीसंत ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है.

Exit mobile version