हार्दिक पंड्या को खरीदने की मची होड़! IPL की 7 फ्रेंचाइजी रेस में शामिल, CSK ने भी मारी एंट्री

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका प्रदर्शन या कप्तानी नहीं, बल्कि आईपीएल में संभावित ट्रेड है.
Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका प्रदर्शन या कप्तानी नहीं, बल्कि आईपीएल में संभावित ट्रेड है. आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड विंडों में सबसे बड़ा धमाका नजर आ सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी आईपीएल से पहले हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं और उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए 7 टीमें मैदान में उतर चुकी हैं.

रेस में CSK भी शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स भी हार्दिक पंड्या को अपनी टीम के साथ जोड़ने की रेस में शामिल हो गई है. सीएसके की एंट्री से इस हाई-प्रोफाइल ट्रेड की रेस और रोमांचक हो गई है. सूत्रों के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स पहले से ही हार्दिक को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में लगी हुई हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स भी अब गंभीरता से विकल्प तलाश रही है.

यह भी पढ़ें: अभिषेक को पछाड़ ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, कैसे पलटा पूरा गेम?

विकल्पों पर चर्चा जारी

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ट्रेड की बातचीत के रास्ते खुले हुए हैं और अलग-अलग ट्रेड विकल्पों पर चर्चा जारी है. हालांकि अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी के ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. बता दें, इस पूरे ट्रेड की सबसे बड़ी कड़ी खुद पंड्या की सहमति होगी. आईपीएल नियमों के मुताबिक खिलाड़ी की मर्जी के बिना ट्रेड डील संभव नहीं है.

मुंबई इंडियंस के कदम पर सबकी नजर

अगर हार्दिक पंड्या को लेकर यह ट्रेड होता है, तो यह आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े ट्रेड डील में से एक होगा. फिलहाल क्रिकेट फैंस की नजरें मुंबई इंडियन के अगले कदम पर होगी. फैंस ये भी जानने के लिए उत्सुक होंगे की हार्दिक पंड्या खुद क्या फैसला लेंगे. क्या वह ऐसी टीम में जाना चाहेंगे, जहां उन्हें कप्तानी मिले.

ज़रूर पढ़ें