Vistaar NEWS

ICC रैंकिंग में मानव सुथार ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-5 भारतीय गेंदबाजों में हुए शामिल

Manav Suthar

मानव सुथार

Manav Suthar: भारतीय स्टार स्पिनर मानव सुथार इन दिनों टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर है, जहां वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. सुथार सिर्फ अपना तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे हैं, लेकिन इन मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन कर उन्होंने आईसीसी रैंकिंग में अपनी एक खास जगह बना ली है. आईसीसी की मौजूदा रैंकिंग में वह भारत के टॉप-5 गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं.

मानव सुथार ने रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

दरअसल, बुधवार 26 अगस्त को आईसीसी ने नई टेस्ट रैंकिंग जारी की, जिसमें भारतीय गेंदबाज मानव सुथार ने लंबी छलांग लगाई है. ताजा रैंकिंग में सुथार लंबी छलांग लगाकर 48वें पायदान पर आ गए हैं. इसी के साथ वह भारत के टॉप-5 टेस्ट गेंदबाजों में भी शामिल हो गए हैं. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारत के नंबर-1 गेंदबाज बने हुए है, जो ओवरऑल लिस्ट में 862 रेटिंग पॉइंट के साथ दूसरे पायदान पर हैं.

यह भी पढ़ें: ICC की ताजा रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह से छिना नंबर-1 का ताज, ये ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बना नया बादशाह

भारत के टॉप-5 टेस्ट गेंदबाज

बुमराह के बाद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्हें मौजूदा रैंकिंग में 4 पायदान का नुकसान हुआ है. आईसीसी की ताजा रैंकिंग में सिराज चार स्थान नीचे लुढ़ककर 18वें पायदान पर आ गए हैं. टॉप-5 भारतीय टेस्ट गेंदबाजों की लिस्ट में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा तीसरे नंबर पर हैं. चौथे स्थान पर कुलदीप यादव हैं, जबकि पांचवें पायदान पर मानव सुथार पहुंच गए हैं.

श्रीलंका दौरे पर शानदार फॉर्म में सुथार

24 साल के मानव सुथार टीम इंडिया के लिए अपना तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे हैं. श्रीलंका दौरे पर उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में उन्होंने कुल 10 विकेट झटके थे. जबकि कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने अब तक 5 विकेट ले लिए हैं.

Exit mobile version