Vistaar NEWS

क्या IPL 2026 से बाहर हो जाएंगे MS Dhoni? ताजा अपडेट ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. इस सीजन के शुरुआत से ही महेंद्र सिंह धोनी के फैंस उनकी वापसी के राह देख रहे हैं. लेकिन फैंस का इंतजार अब और लंबा होता नजर आ रहा है. काफ इंजरी के चलते धोनी इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. अब उनकी चोट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है, जिसने उनके फैंस की टेंशन बढ़ा दी है.

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले से बाहर MS Dhoni

दरअसल आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला मुकाबला मंगलवार 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी नई दिल्ली के लिए रवाना नहीं हुए हैं. सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी चेन्नई में ही रुके हुए हैं, जहां वे पिंडली की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन करा रहे हैं. ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहें हैं कि क्या धोनी इस सीजन एक भी मैच खेले बिना पूरे सीजन से बाहर हो जाएंगे?

यह भी पढ़ें: क्या IPL 2026 के बाद शुभमन गिल के सिर, सजेगा सेहर? कप्तान ने खुद दिया जवाब

पूरी तरह फिट नहीं धोनी

मौजूदा रिपोर्ट से यह साफ है कि धोनी अभी भी मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं, हालांकि फ्रेंचाइजी अधिकारियों ने जारी सीजन में उनके खेलने की संभावना से इनकार भी नहीं किया है. टीम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने क्रिकबज को बताया है कि, वह किसी न किसी स्तर पर खेलने के लिए उपलब्ध होंगे. बता दें, सीएसके के अभी इस सीजन में पांच मैच बाकी हैं. ऐसे में धोनी की वापसी की उम्मीद अब भी बरकरार है.

बता दें, धोनी ने इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेले हैं. उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच करीब 1 साल पहले 25 मई 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था. ऐसे में उनके फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

IPL 2026 में चेन्नई का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन की बात करें, तो ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम ने अब तक खेले 9 मैचों में 4 में जीत दर्ज की है. 8 अंक के साथ वह पॉइंट्स टेबल पर छठे पायदान पर है.

Exit mobile version