क्या IPL 2026 के बाद शुभमन गिल के सिर, सजेगा सेहर? कप्तान ने खुद दिया जवाब
शुभमन गिल
Shubman Gill: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की शादी को लेकर एक बार चर्चाएं तेज हो गई हैं. गिल को टीम इंडिया के मोस्ट एलिजिबल बैचलर माना जाता है, ऐसे में फैंस के मन में एक ही सवाल राहत है कि गिल कब और किससे शादी करेंगे. इन सब के बीच भारतीय कप्तान ने अब खुद इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है.
क्या IPL 2026 के बाद शादी करेंगे शुभमन गिल?
दरअसल हाल ही में आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस के दौरान, कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने गुजरात के कप्तान शुभमन गिल से उनकी शादी को लेकर सवाल किया. मॉरिसन ने गिल से पूछते हुए कहा कि, गिल अभी भी शादी की घंटियां नहीं बज रही? क्या हमें जानना चाहिए? इस सवाल पर गिल थोड़ा देर के लिए चुप हो गए और फिर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि नहीं ऐसा कुछ नहीं हैं.
डैनी मॉरिसन पहले भी कर चुके है यही सवाल
बता दें, यह पहला मौका नहीं है जब कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने शुभमन गिल से उनकी शादी को लेकर सवाल किया हो. इससे पहले भी आईपीएल 2025 के एक मैच के दौरान उन्होंने गिल से यही सवाल किया था. 26 वर्षीय शुभमन गिल ने पिछले साल एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की थी. इस दौरान गिल ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि वह पिछले 3 साल से सिंगल हैं. साथ ही उन्होंने कहा था कि उनका पूरा ध्यान अपने क्रिकेट करियर पर है.
आईपीएल 2026 में गिल का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन अब तक बेहद शानदार रहा है. अब तक खेले गए 8 मैचों में उन्होंने 46.62 की औसत से 373 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल हैं. इसी के साथ वह गुजरात टाइटंस के लिए 100 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.