IPL 2026: रोहित शर्मा के धाकड़ प्रदर्शन से खुश हुईं नीता अंबानी, दिया खास तोहफा, VIDEO
रोहित शर्मा
Rohit Sharma: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबलें में मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला है. वानखेड़े में खेले गए इस मैच में रोहित ने 84 रन की शानदार पारी खेली और मुंबई की जीत में अहम भूमिका निभाई. रोहित के इस धाकड़ प्रदर्शन से नीता अंबानी खुश नजर आई और इसी खुशी में उन्होंने हिटमैन को खास तोहफा दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
नीता अंबानी ने रोहित को क्या दिया गिफ्ट?
दरअसल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की जीत में अहम भूमिका निभाई. उनके धाकड़ प्रदर्शन से प्रभावित होकर टीम की मालकिन नीता अंबानी ने उन्हें खास तोहफा दिया है. मैच के बाद मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ड्रेसिंग रूम के अंदर नीता अंबानी रोहित शर्मा को गॉगल्स गिफ्ट करती नजर आ रही हैं.
🟥⬜️ INJURY mode
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 5, 2026
⬜️🟩 HITMAN mode#MIvLSG pic.twitter.com/mlVQ6nzvTS
यह भी पढ़ें: MI vs LSG: 6 चौके, 7 छक्के…वानखेड़े में दिखा रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ शो, लखनऊ के गेंदबाजों को जमकर धोया
27 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. इस मैच में रोहित ने 44 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 84 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान 27 गेंदों में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया. आईपीएल 2026 में यह हिटमैन का दूसरा अर्धशतक है.
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
टॉस हारकर पहले बलेलबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए. जवाब में मुंबई इंडियंस 18.4 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 229 रन बना लिए और 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. मुंबई की इस जीत के हीरो रयान रिकेल्टन रहे, जिन्होंने 32 गेंदों में 6 चौके और 8 छक्कों की मदद से 83 रन की तूफानी पारी खेली.