MI vs LSG: 6 चौके, 7 छक्के…वानखेड़े में दिखा रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ शो, लखनऊ के गेंदबाजों को जमकर धोया

Rohit Sharma: मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शानदार वापसी की.
Rohit Sharma

रोहित शर्मा

Rohit Sharma: आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला बीते दिन सोमवार को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया, जिसमें मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की. मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शानदार वापसी की. चोट के कारण पिछले कुछ मैचों में बाहर बैठने वाले रोहित ने लखनऊ ने खिलाफ टीम में वापसी की और आते ही 84 रन की तूफानी पारी खेल डाली.

वानखेड़े में आया रोहित शर्मा का तूफान

मुंबई इंडियंस के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित शर्मा ने आते ही आक्रामक तेवर दिखाए और चौके-छक्कों की बरसात शुरू कर दी. रोहित ने एक-एक लखनऊ के सभी गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया और देखते ही देखते उन्होंने महज 44 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 84 रन कूट दिए. इस दौरान हिटमैन ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. यह इस सीजन में रोहित का दूसरा अर्धशतक है.

यह भी पढ़ें: MI vs LSG: वानखेड़े में निकोलस पूरन का तूफान, महज 16 गेंदों में फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास

रिकेल्टन के साथ मिलकर रचा इतिहास

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने अपने ओपनिंग पार्टनर रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड बना दिया है. लखनऊ के खिलाफ इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी की. बता दें, आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए इस सलामी जोड़ी ने तीसरी बार शतकीय साझेदारी की है.

कुछ ऐसा रहा आईपीएल करियर

39 वर्षीय भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के आईपीएल करियर की बात करें, तो 2008 में उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के लिए डेब्यू किया था. साल 2008 से 2010 तक वह इसी टीम का हिस्सा थे. इसके बाद, 2011 में वह मुंबई इंडियंस में शामिल हुए और उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई को 5 आईपीएल खिताब जीताए. हिटमैन ने आईपीएल में अब तक कुल 277 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7267 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 49 अर्धशतक निकले.

ज़रूर पढ़ें