Vistaar NEWS

आयरलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, T20 सीरीज से बाहर हुए नीतीश कुमार रेड्डी, इंग्लैंड दौरे पर सस्पेंस बरकरार

Nitish Kumar Reddy

नीतीश कुमार रेड्डी

Nitish Kumar Reddy: भारतीय क्रिकेट टीम को इस महीने के आखिरी में आयरलैंड दौरे पर जाना है. जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होकर टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक उनका इंग्लैंड दौरे पर भी खेलना तय नहीं है.

टीम इंडिया से क्यों बाहर हुए नितीश कुमार रेड्डी?

दरअसल हाल ही में भारतीय स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. इस सीरीज के दौरान उनके बाएं पैर की क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) में चोट लगी थी. शुरुआत में यह चोट सामान्य लग रही थी, लेकिन एमआरआई रिपोर्ट में उनकी चोट गंभीर पाई गई.

मेडिकल जांच में मांसपेशी में सूजन और फाइबर डैमेज सामने आया है और इसी वजह से नीतीश आयरलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट के रूप में सूर्यांश शेडगे को टीम में शामिल किया है.

यह भी पढ़ें: IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का काउंटडाउन शुरू, क्या 4 दिन बाद तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड?

इंग्लैंड दौरे पर सस्पेंस बरकरार

रिपोर्ट्स के मुताबिक नीतीश कुमार रेड्डी की रिकवरी में कम से कम चार हफ्ते का समय लग सकता है. इसके बाद ही वह ‘रिटर्न टू प्ले’ प्रक्रिया शुरू कर पाएंगे. ऐसे में नीतीश आयरलैंड सीरीज से लगभग बाहर हो गए हैं, जबकि इंग्लैंड दौरे पर उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. नीतीश के बाहर होने से टीम इंडिया की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं.

भारत के आयरलैंड दौरे की कब होगी शुरुआत?

भारत के आयरलैंड दौरे की शुरुआत 26 जून से होगी. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. यह दोनों मैच बेलफास्ट में खेले जाएंगे. बता दें, आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम रवाना हो चुकी हैं. भारतीय खिलाड़ी लंदन होते हुए बेलफास्ट पहुंचेंगे. इस सीरीज में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं.

Exit mobile version