Vistaar NEWS

हांगकांग सिक्सेस में भारत की हार से गदगद पाक PM शहबाज शरीफ ने दी बधाई, पाकिस्तानियों ने ही कर दिया ट्रोल

Shehbaz Sharif

शहबाज शरीफ

Shehbaz Sharif Troll: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हो और उसकी चर्चा न हो ऐसा बहुत कम ही बार देखने को मिलता है. इस बार हांगकांग सिक्सेस में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले से ज्यादा चर्चा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के एक सोशल मीडिया पोस्ट की हो रही है. दरअसल इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया है. पाकिस्तान की इस जीत से शहबाज शरीफ इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने पोस्ट करते हुए इसकी बधाई भी दे दी, हालांकि इस दौरान उनसे एक गलती हो गई जिसके कारण उनका मजाक बन गया और कई पाकिस्तानी यूजर्स ने भी उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

पाकिस्तान की जीत पर क्या बोले शहबाज शरीफ?

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,’हांगकांग सिक्सेस 2026 के शुरुआती मुकाबले में भारत के खिलाफ चार विकेट से शानदार जीत हासिल करने पर हमारे लड़कों को बधाई. यह क्रिकेट का एक अच्छा मैच था. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी और उनकी टीम की भी तारीफ की.’

सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

पाक पीएम शहबाज शरीफ का यह पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई. शहबाज ने अपने पोस्ट में इसे पहला मैच बताया है, जबकि वह भूल गए हैं कि टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में तो पाकिस्तान को यूएई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. उस मैच में यूएई ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हरा दिया था.

एक पाकिस्तानी यूजर ने पाक पीएम की इस हरकत पर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई है और कहा अरे बेशर्म इंसान, इस टूर्नामेंट का कोई मतलब ही नहीं है, हमारी बेइज्जती करना बंद कर!

आकाश चोपड़ा ने भी ली चुटकी

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की इस हरकत पर दिग्गज पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी मजे ले लिए हैं. उन्होंने इस पोस्ट पर लिखा,’हमने भारत को हरा दिया बोलने की इतनी जल्दी है कि फेक्ट चेक भी नहीं किया. पहले मैच में तो यूएई से हारे हो और वैसे, आप पाकिस्तान के खेलने के लेवल का अंदाजा इसी बट से लगा सकते हैं कि उस देश का प्रधानमंत्री ‘हांगकांग सिक्सेस’ के बारे में ट्वीट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: हांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया की खराब शुरुआत, पाकिस्तान ने 4 विकेट से दी मात

Exit mobile version