हर्षित राणा का विकेट गिरते ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने खोया आपा, मैदान पर की बदतमीजी

INDIA vs PAKISTAN: दोहा में खेले गए इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए मैच में हर्षित राणा का विकेट हासिल कर पाक गेंदबाज बदतमीजी करते नजर आए. उनकी इस हरकत पर इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा गुस्से में नजर आए.
HARSHIT

हर्षित राणा

INDIA vs PAKISTAN: भारत और पाकिस्तान के बीच कोई मैच हो और मैदान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को न मिले, ऐसा कम ही बार देखने को मिलता है. ऐसा ही कुछ नजारा एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच खेले गए मुकाबले में भी देखने को मिला. मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच लगातार बहस-बाजी होती दिखी. दोहा में खेले गए इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा रहे. हर्षित का विकेट हासिल कर पाक गेंदबाज बदतमीजी करते नजर आए. उनकी इस हरकत पर इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा गुस्से में नजर आए.

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की बदतमीजी

दोहा में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ए के कप्तान अब्दुल समद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान की पारी के दौरान हर्षित काफी गुस्से में नजर आए. शमील हुसैन का कैच लपकने के बाद हर्षित ने उन्हें सैंडऑफ दिया. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस होते दिखी. इसके बाद हर्षित ने रोहिल नाजिर को आउट कर आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया. बाद में भारत की पारी के दौरान जब हर्षित बल्लेबाजी करने उतरे, तो पाक खिलाड़ियों ने जानबूझकर उनके साथ बदतमीजी की.

मुकाबले में हर्षित बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अपना विकेट खो बैठे, जिसके बाद पाक खिलाड़ी सुफियान मोकिम ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया. इसके बाद सुफियान हर्षित से बहस करने लगे. हर्षित का विकेट मिलते ही पाकिस्तान ए की पूरी टीम उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाने लगी.

नाराज नजर आए तिलक वर्मा

इस पूरे विवाद को बढ़ते देख अंपायर्स को बीच-बचाव के लिए दखल देना पड़ा. वहीं, नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े कप्तान तिलक वर्मा भी पाकिस्तान की इस हरकत से नाराज नजर आए और उनकी पाक फील्डर्स से बहस हो गई. इस पूरे वाक्य का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. तिलक ने इस मामले में अंपायर्स से भी बात की. पाकिस्तानी खिलाड़ियों की इस हरकत पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें