Vistaar NEWS

PSL 2026 से सामने आया नया विवाद, मैच के बाद आपस में भिड़े डेविड वार्नर-मोईन अली, वीडियो वायरल

David Warner

डेविड वॉर्नर

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आगाज जब से हुआ है, तब से लीग को लेकर आए दिन कोई न कोई नया विवाद सामने आ रहा है. हाल ही में टूर्नामेंट से एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें दो दिग्गज खिलाड़ियों के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली है. दरअसल बीते दिन गुरुवार को कराची किंग्स और रावलपिंडीज के बीच खेले गए मुकाबले के बाद स्टार खिलाड़ी डेविड वार्नर और मोईन अली के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

आपस में भिड़े डेविड वार्नर-मोईन अली

दरअसल पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और इंग्लैंड के पूर्व स्टार ऑलराउंडर मोईन अली कराची किंग्स की ओर से खेलते नजर आ रहे हैं. गुरुवार को रावलपिंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली. इस दौरान वॉर्नर गुस्से में कुछ कहते नजर आ रहे थे. मामला इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव के लिए कराची किंग्स के डायरेक्टर हैदर अजहर को आना पड़ा.

यह भी पढ़ें: केकेआर की हार में भी रिंकू सिंह ने रचा इतिहास, रसल को पछाड़ कर नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

वॉर्नर ने दी सफाई

विवाद बढ़ता देख कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने खुद सामने आकार इस मामले पर सफाई दी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि यह कोई झगड़ा नहीं था, बल्कि एक मजाक था. वॉर्नर ने अपने पोस्ट में बताया कि वह एक सामान्य बातचीत थी, वह हैदर अजहर से सिर्फ यह कह रहे थे कि पहले जाए और विपक्षी खिलाड़ियों से जाकर हाथ मिलाएं. जिसे कैमरे ने अलग एंगल से दिखा दिया.

Exit mobile version