BCB ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका, PSL में मुस्तफिजुर रहमान के खेलने पर लगाई रोक
मुस्तफिजुर रहमान
Mustafizur Rahman: पाकिस्तान सुपर लीग से जुड़ा आए दिन कोई न कोई विवाद सामने आ रहा है. इसी कड़ी में इस लीग को लेकर एक नया विवाद सामने आ गया है, जहां बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान को तगड़ा झटका देते हुए तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट रद्द कर दिया है.
BCB ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका
दरअसल आईपीएल 2026 से रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के लिए लाहौर कलंदर्स ने साइन किया था. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक तेज गेंदबाज को 26 अप्रैल से 12 अप्रैल और फिर 24 अप्रैल से 3 मई तक पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने की मंजूरी दी गई थी. हालांकि अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल में उनके खेलने को लेकर जारी किए गए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट को वापस ले लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने यह फैसला मेडिकल कारणों से लिया है. बीसीबी का यह फैसला पाकिस्तान सुपर लीग के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
Mustafizur Rahman and Nahid Rana won't return to the PSL after the #BANvNZ ODI series https://t.co/rwzmaFFPMY pic.twitter.com/sJm1NLDGit
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 24, 2026
यह भी पढ़ें: कौन हैं अकील हुसैन? जो मुंबई के बल्लेबाजों के लिए बने काल, कभी जडेजा जैसे बनने का देखा था सपना
BCB ने जारी किया बयान
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि- न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद टीम के मेडिकल स्टाफ ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की स्थिति की समीक्षा की है. आगे की जांच के लिए उनका तुरंत स्कैन कराया जाएगा, जिसके बाद वह बीसीबी मेडिकल टीम की देखरेख में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया शुरू करेंगे.
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बोर्ड ने साफ किया कि इसी वजह से पहले जारी किया गया नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट वापस ले लिया गया है. इसके अलावा बीसीबी ने एक अन्य फैसले में इस बात की पुष्टि की है कि युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा को भी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के लिए रिलीज नहीं किया जाएगा.