Vistaar NEWS

IPL में RCB को चैंपियन बनाने के बाद, अब इस टीम की कप्तानी करेंगे रजत पाटीदार, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Rajat Patidar

रजत पाटीदार

Rajat Patidar: रजत पाटीदार की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीत लिया है. आरसीबी को बैक टू बैक चैंपियन बनाने के बाद अब पाटीदार को नई टीम की जिम्मेदारी मिल गई है. पाटीदार को मध्यप्रदेश टी-20 लीग के लिए ग्वालियर चीता का कप्तान नियुक्त किया गया है.

मध्यप्रदेश टी20 लीग में कप्तानी करेंगे रजत पाटीदार

दरअसल 3 जून से मध्यप्रदेश टी-20 लीग के नए सीजन की शुरुआत होने जा रही है. इस टूर्नामेंट में भारतीय स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार ग्वालियर चीता की कप्तानी करते नजर आएंगे. बता दें, इस टीम ने पिछले सीजन सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. ऐसे में टीम इस बार पाटीदार की कप्तानी में ट्रॉफी उठाने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

यह भी पढ़ें: IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले 5 भारतीय खिलाड़ी, जानें टॉप पर कौन

किसके बीच होगा पहला मैच?

मध्यप्रदेश टी-20 लीग 2026 सीजन का पहला मुकाबला आज 3 जून को ग्वालियर चीता और उज्जैन फाल्कन्स के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ग्वालियर चीता की कप्तानी करते नजर आएंगे. बता दें, पिछले सीजन 14 विकेट लेने वाले मंगेश यादव भी पाटीदार की टीम का हिस्सा हैं.

IPL 2026 में रजत पाटीदार का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में रजत पाटीदार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 मैचों में 501 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं. इस सीजन पाटीदार के बल्ले से 30 चौके और 42 छक्के निकले हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 192.69 का रहा. अब आईपीएल के बाद पाटीदार मध्यप्रदेश टी-20 लीग में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं.

MPL 2026 के लिए ग्वालियर चीता की स्क्वाड

रजत पाटीदार (कप्तान), अनुभव अग्रवाल, अर्पित पटेल, ईशान अफरीदी, कार्तिक परिहार, पार्थ चौधरी, तुषार वर्मा, वंदित जोशी, वरुण तिवारी, आकाश सिंह रघुवंशी, अनिल मौर्या, कुलदीप गेही, मंगेश यादव, सौम्य कुमार पांडे और वरुण शिंद.

Exit mobile version