MPL 2026: शिवांग ने जड़ा टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक, बुंदेलखंड बुल्स ने मालवा स्टेलियंस को 3 विकेट से हराया

Shivang Fastest Fifty MPL Match: मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग 2026 में बुंदेलखंड बुल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मालवा स्टेलियंस को 3 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में बुंदेलखंड के लिए शिवांग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया है.
Shivang Kumar

शिवांग कुमार

Shivang Fastest Fifty MPL Match: मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग 2026 में फैंस को एक और हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिला. मालवा स्टेलियंस और बुंदेलखंड बुल्स के बीच खेले गए इस मैच में 400 से ज्यादा रन बनें. इस मैच में बुंदेलखंड बुल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मालवा स्टेलियंस को 3 विकेट से हरा दिया है. इस दौरान बुंदेलखंड बुल्स के लिए शिवांग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया है.

मालवा स्टेलियंस ने बनाए 215 रन

इस मैच में मालवा स्टेलियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 215 रन बनाए. मालवा स्टेलियंस की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज सक्षम पुरोहित और अंश यादव ने पहले विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की. सक्षम 40 रन बनाकर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद अंश ने दूसरे विकेट के लिए अखिल निगोते यादव के साथ 63 रन जोड़े. अंश ने इस मैच में मालवा की टीम के लिए सबसे ज्यादा 44 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 5 चौके शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: IND A vs AUS A: अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 200 के स्ट्राइक रेट से कूटे रन, सिर्फ इतनी गेंद में बनाए 44 रन

शिवांग ने जड़ी तूफानी फिफ्टी

216 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुंदेलखंड बुल्स के लिए शिवांग ने शानदार बल्लेबाजी. इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया. मालवा स्टेलियंस के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शिवांग ने महज 16 गेंदों में 65 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. इस दौरान 13 गेंदों में उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की.

कुल ऐसा रहा मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए मालवा स्टेलियंस ने अंश यादव की 81 रन की तूफानी पारी के बदौलत 5 विकेट खोकर 215 रन का बड़ा स्कोर खड़ा लिया. जवाब में बुंदेलखंड बुल्स ने शिवांग कुमार के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 19.1 ओवर में ही 7 विकेट खोकर 219 रन कूट डाले और 3 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.

ज़रूर पढ़ें