Vistaar NEWS

RCB VS GT Final: जैकब डफी की गेंद पर आउट या नॉट आउट थे वॉशिंगटन सुंदर? अंपायर के फैसले पर बहस तेज

Washington Sundar

वाशिंगटन सुंदर

RCB vs GT Final: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. पूरा बवाल वाशिंगटन सुंदर के कैच को लेकर उठा. जिसे अंपायर ने नॉटआउट करार दिया.

सुंदर के कैच पर मचा बवाल

यह वाक्या गुजरात टाइटंस की पारी के 10वें ओवर में देखने को मिली जब जैकब डफी गेंदबाजी कर रहे थे और वाशिंगटन सुंदर स्ट्राइक पर थे. ओवर की आखिरी गेंद डफी ने थोड़ी शॉर्ट डाली और सुंदर को फंसाने की कोशिश की. लेग स्टंप पर डाली गई ये गेंद को सुंदर ने पुल करने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद फाइन लेग की ओर हवा में चली गई और जॉर्डन कॉक्स ने कैच लपक लिया. मैदान पर मौजूद खिलाड़ी विकेट का जश्न मनाने लगे और सुंदर भी डगआउट की ओर लौटने लगे. लेकिन मामला तुरंत थर्ड अंपायर के पास पहुंच गया. रिप्ले में देखा गया कि कॉक्स का गेंद पर कंट्रोल नहीं था और गेंद उनके हाथों की उंगलियों के बीच फंस गई और गेंद जमीन से छूती नजर आई. इसी वजह से थर्ड अंपायर ने सुंदर को नोटआउट करार दिया.

यह भी पढ़ें: RCB vs GT Final: चौथी बार राशिद खान ने क्रुणाल पांड्या का किया शिकार, एक ही ओवर में पाटीदार को भी भेजा पवेलियन

अंपायर से भिड़े रजत पाटीदार

अंपायर के इस फैसले से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार भी खफा नजर आए और अंपायर से बहस करते दिखे, क्योंकि रियल टाइम में यह कैच काफी करीबी लग रहा था. हालांकि जब स्लो मोशन में रिप्ले देखा गया तो साफ हो गया कि गेंद घास को छू रही थी, जिसके कारण वाशिंगटन सुंदर को जीवनदान मिला.

Exit mobile version