RCB vs GT Final: बारिश बनी विलेन तो किसकी होगी जीत? जानें IPL फाइनल के 3 बड़े नियम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात टाइटंस
RCB vs GT Final: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज रविवार 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है. यह खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस फाइनल मैच से पहले फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल अहमदाबाद के मौसम को लेकर बना हुआ है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर फाइनल मुकाबले में बारिश हो जाती है, तो इसके लिए आईपीएल के क्या नियम है? खिताबी मुकाबले में अगर बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो चैंपियन टीम का फैसला कैसे होगा? आइए जानते हैं…
बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या है IPL नियम?
खिताबी मुकाबला अगर बारिश के कारण रद्द होता है, तो इसके लिए आईपीएल के 3 नियम है. इन्हीं नियमों के चलते चैंपियन टीम का फैसला होगा. पहले नियम के मुताबिक, ओवर में कटौती होगी. फाइनल मैच अगर बारिश के कारण प्रभावित होता है तो ऐसे में ओवर की कटौती कर मैच को पूरा कराए जाने की कोशिश की जाती है. इस कंडीशन में दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर खेलने होंगे.
आईपीएल का दूसरा नियम है कि अगर फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो फिर उसके लिए रिजर्व डे रखा जाता है. जहां खिताबी मुकाबला अगले दिन रिजर्व डे पर कराया जाएगा.
आईपीएल का तीसरा नियम कहता है कि अगर रिजर्व डे वाले दिन भी बारिश होती है और फाइनल मैच नहीं हो पाता है तो जो टीम लीग स्टेज मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर ट्रॉफी उसी की हो जाएगी. ऐसी स्थिति में अगर रिजर्व डे वाले दिन भी मैच पूरा नहीं हो सका तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अपना खिताब बचाने में कामयाब हो जाएगी और आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जीत जाएगी.
यह भी पढ़ें: IPL FINAL 2026: बेंगलुरु-गुजरात के बीच महामुकाबला आज, दोनों टीमों के पास दूसरी बार टाइटल पाने का मौका
कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?
मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट एक्यूवेदर डॉट कॉम के मुताबिक फाइनल मैच वाले दिन अहमदाबाद का मौसम बिल्कुल साफ रहेगा और बारिश का कोई साया नहीं है. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला खिताबी मुकाबला बिना किसी रुकावट के खेला जा सकेगा.