IPL 2026 Closing Ceremony: कैलाश खेर के सुरों से गूंजा अहमदाबाद का स्टेडियम, लेजर शो ने बांधा समां
आईपीएल 2026 क्लोज़िंग सेरेमनी
IPL 2026 Closing Ceremony: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित क्लोजिंग सेरेमनी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मैच के दौरान गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए. पहली पारी समाप्त होने के बाद जब दर्शक दूसरी पारी का इंतजार कर रहे थे, तभी मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने अपने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि पूरा स्टेडियम शिवमय हो गया. इस दौरान कैलाश खेर ने भगवान शिव के गीत गए और अन्य कलाकारों ने शानदार डांस के माध्यम से पूरी महफिल लूट ली. इसी बीच लेजर शो ने फिनाले में चार चाँद लगा दिए.
फाइनल मैच से पहले होगी क्लोजिंग सेरेमनी
आईपीएल 2026 के आगाज में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया गया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने धमाकेदार समापन कराने का फैसला लिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक मशहूर सिंगर कैलाश खेर अपनी शानदार प्रस्तुति से आईपीएल 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी का आगाज करेंगे और खिलाड़ियों का जोश बढ़ाएंगे.
DRONE SHOW REVEALED 🚨
— Star ✨ (@bhuvi_swing) May 31, 2026
Drone show + Kailash Kher performance is coming tonight at IPL 2026 closing ceremony. pic.twitter.com/NN2G7GIMw1
कई अन्य सितारे करेंगे परफॉर्मेंस
रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 क्लोजिंग सेरेमनी में कैलाश खेर के अलावा गुजरात के लोक गायक अरविंद वेगड़े भी अपनी आवाज का जादू बिखेरते नजर आएंगे. बता दें, वेगड़े ‘जबरा फैन’, भला मोरी रामा जैसे कई मशहूर और हिट सॉन्ग्स दे चुके हैं और गुजराती फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कलाकारों में से एक हैं. इसके अलावा देवांशी शाह भी क्लोजिंग सेरेमनी में अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी. देवांशी एक गुजराती सिंगर हैं जो कई रियेलिटी शोज में अपने सुरों का जादू बिखेर चुकी हैं.
कितने बजे शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक क्लोजिंग सेरेमनी मैच शुरू होने के पहले होगी. इसके बाद दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. खिताबी मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी जबकि टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले 7 बजे होगा.