Vistaar NEWS

श्रीलंका दौरे से पहले ऋषभ पंत की खास तैयारी, MS Dhoni के साथ रांची में बहाया पसीना

MS Dhoni,Shahbaz Nadeem or Rishabh Pant

एमएस धोनी, शहबाज नदीम और ऋषभ पंत

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका दौरे से पहले अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. पंत इन दिनों रांची में हैं, जहां वे भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं. श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह माही के साथ नजर आ रहे हैं.

धोनी से ट्रेनिंग ले रहे ऋषभ पंत!

दरअसल हाल ही में पूर्व भारतीय स्पिनर शहबाज नदीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ एमएस धोनी और ऋषभ पंत नजर आ रहे हैं. नदीम इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, भारतीय क्रिकेट के दो बेहतरीन फिनिशर ऋषभ पंत और माही भाई. यह तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है. इसके अलावा इंटरनेट पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पंत धोनी से खेल से जुड़े कुछ टिप्स लेते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत, मैच विनर खिलाड़ी हुआ पूरी तरह फिट

टेस्ट में पहली पसंद पंत

ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर के रूप में भारत की पहली पसंद हैं. श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में वह अहम भूमिका निभा सकते हैं. बता दें, पंत आखिरी बार इसी साल जून के महीने में अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में मैदान पर उतरे थे. इस मैच की पहली पारी में उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी.

श्रीलंका दौरे का कब होगा आगाज?

भारतीय क्रिकेट टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करना है. यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी. दोनों देशों के बीच इस सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा.

Exit mobile version