श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत, मैच विनर खिलाड़ी हुआ पूरी तरह फिट
जसप्रीत बुमराह
Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम को अगस्त के महीने में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करना है. इस दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट हो गए हैं. उन्होंने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. बुमराह अब इस आगामी टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहेंगे.
ये मैच विनर खिलाड़ी हुआ फिट
दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है. बुमराह एक मैच विनर खिलाड़ी हैं उन्होंने कई बड़े मुकाबलों में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है. ऐसे में श्रीलंका दौरे से पहले उनका फिट होना टीम के लिए राहत की बात मानी जा रही है.
GOOD NEWS FOR TEAM INDIA 🇮🇳
— Cricket Central (@CricketCentrl) July 31, 2026
– Jasprit Bumrah has passed fitness test ahead of Sri Lanka test series. pic.twitter.com/eFFMbouI6O
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड सीरीज के बाद नए लुक में नजर आए रोहित शर्मा, रवि शास्त्री ने शेयर की फोटो
उपलब्धता को लेकर बना था संशय
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा, जिसका आखिरी मैच 27 अगस्त को खेला जाएगा. इस सीरीज से पहले बुमराह की उपलब्धता को लेकर संशय बना हुआ था. लेकिन अब मेडिकल टीम ने उन्हें हरी झंडी दे दी है. पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह ने बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है.
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि बुमराह अपनी इम्पैक्ट इंजरी से पूरी तरह उबर चुके हैं. उम्मीद है कि वह श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में उपलब्ध रहेंगे.
श्रीलंका दौरे के लिए भारत की 15 सदस्यीय स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्ण, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन