Vistaar NEWS

IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को लगा 440 वोल्ट का झटका, पंजाब के खिलाफ मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा

Rohit Sharma

रोहित शर्मा

Rohit Sharma: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सीजन की खराब शुरुआत के बाद अब एमआई को एक और बड़ा झटका लग गया है. टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट के चलते पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर हो गए हैं. बता दें, मुंबई पहले ही 4 में से 3 मैच हार चुकी है. ऐसे में हिटमैन की गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

RCB के खिलाफ हुए थे चोटिल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में रन चेज के दौरान रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे. मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान हिटमैन को बल्लेबाजी करते हुए हैमस्ट्रिंग में दिक्कत महसूस हुई थी, जिसके चलते वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे. हालांकि रोहित की चोट कितनी गंभीर है और वो आगे कितने मैच मिस करेंगे इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट बुधवार शाम प्री-मैच मीडिया कॉन्फ्रेंस में इस पर पुख्ता जानकारी दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: क्या लखनऊ के खिलाफ मैच में आज नहीं खेलेंगे Virat Kohli? जानें चोट पर ताजा अपडेट

मुंबई की बढ़ी मुश्किलें

मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन संघर्ष कर रही है. टीम ने इस सीजन अब तक कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मैच में ही उन्होंने जीत दर्ज की है. मुंबई को अब अपना अगला मुकाबला 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है. इस मैच में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी मुंबई की टेंशन बड़ा सकती है.

आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा का अब तक का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें, तो हिटमैन ने अब तक 4 मैचों में 165.06 के स्ट्राइक रेट से 137 रन बनए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से कुल 13 चौके और 8 छक्के निकले हैं. रोहित के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक इस लीग में कुल 276 मैच खेले हैं, जिसकी 271 पारियों में उन्होंने 7183 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 8 अर्धशतक जड़े हैं.

Exit mobile version