क्या लखनऊ के खिलाफ मैच में आज नहीं खेलेंगे Virat Kohli? जानें चोट पर ताजा अपडेट
विराट कोहली
Virat Kohli: आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला आज बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाना है. इस मैच से पहले आरसीबी फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या इस मुकाबले में विराट कोहली खेलेंगे या नहीं? बता दें, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान कोहली की एड़ी में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे. अब उनकी इंजरी को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है.
क्या लखनऊ के खिलाफ खेलेंगे Virat Kohli?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह मुकाबला आज बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच से पहले एक सोशल मीडिया यूजर ने किंग कोहली का वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो शेयर करते हुए उसने लिखा कि विराट कोहली दर्द में हैं और उनके पैर में पट्टी बंधी हुई है.
आगे उसने लिखा कि कोहली को भागने में दिक्कत हो रही है और फिजियो के साथ मिलकर वह अपनी चोट पर काम कर रहे हैं, लेकिन वह खेलने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं. हालांकि आरसीबी के ओर से कोहली की इंजरी को लेकर अब तक कोई अपडेट शेयर नहीं किया गया है. ऐसे में लखनऊ के खिलाफ उनके खेलने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.
Virat Kohli is in pain and has a strip on his leg, yet he is still trying his best to be ready to play vs LSG.
— Sonu (@Cricket_live247) April 15, 2026
He is struggling while running and working with the RCB physio on his injury, but he is still trying his best to play.
Man, Kohli needs rest for at least one match. 👀 pic.twitter.com/mkuptzcfRA
यह भी पढ़ें: धोनी की सलाह से चमकी नूर अहमद की किस्मत, अगले ही मैच में बन गए प्लेयर ऑफ द मैच
आईपीएल 2026 में विराट कोहली का अब तक का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में किंग कोहली का अब तक का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. इस सीजन उन्होंने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 162 के स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 19 चौके और 7 छक्के निकले हैं.