Vistaar NEWS

ड्रेसिंग रूम विवाद पर छलका सरफराज खान दर्द, बोले-लोगों ने मेरे फोन उठाने तक बंद कर दिए थे

Sarfaraz Khan

सरफराज खान

Sarfaraz Khan: ऑस्ट्रेलिया में खेली गई 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान पर ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक करने का गंभीर आरोप लगा था. सोशल मीडिया पर इस विवाद को लेकर जमकर हंगामा मचा था. अब सरफराज खान ने उस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. हाल ही में सरफराज ने पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए खुलासा किया कि इन आरोपों से उन्हें और उनके परिवार पर गहरा असर पड़ा है. उन्होंने अब इस मामले पर पहली बार खुलकर अपना दर्द बयां किया है.

सरफराज ने आरोपों को किया खारिज

आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि कैसे इस झुटई खबर ने उनके पूरे परिवार को अंदर से तोड़ दिया था. आकाश चोपड़ा के चित चैट शो ‘बैठ और बोल’ में बातचीत करते हुए सरफारज काफी इमोशनल नजर आए. पुरानी बातों को याद करते हुए वह खुद को रोक नहीं पाए और उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले गए मेलबर्न टेस्ट मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में मिली हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों की जमकर क्लास लगाई थी और इसी के बाद ड्रेसिंग रूम की बातें लीक होने की खबरें सामने आने लगी थीं.

सरफराज खान ने तोड़ी चुप्पी

बताते चले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरे के दौरान सरफराज खान भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा थे, हालांकि इस सीरीज में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. इस सीरीज के दौरान ही वह चोटिल होकर रिहैब के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी चले गए थे. इसके बाद ही अचनाक, खबरें आने लगीं कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक की है. सरफारज बताते हैं कि उनके पास लगातार फोन और मैसेज आने शुरू हो गए. सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर बहुत कुछ लिखा जा रहा था. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह किससे बात करें.

किसी ने नहीं उठाया फोन

आकाश चोपड़ा के शो में बात करते हुए सरफारज खान ने कहा मुझे नहीं पता कि यह बात किसने कही बस उन्हें बहुत बुरा लग रहा था, और जब वह किसी को कॉल कर रहे थे, तो लोगों ने उनका फोन भी नहीं उठाया. उन्होंने खुलासा किया कि यह उनके परिवार के लिए बहुत मुश्किल समय था. सरफराज पर इतना दबाव बढ़ गया था कि उन्हें अपना मोबाइल फोन तक स्विच ऑफ करना पड़ा था.

सरफराज ने बताया कि उनपर आरोप लगने के दो दिन बाद गौतम गंभीर ने उन्हें फोन किया और उनसे कहा कि ये सब बेकार की बातें हैं. ऐसी राजनीति में न पड़ें और अपने खेल पर ध्यान दें.

Exit mobile version