Vistaar NEWS

मैदान पर फैंस की शर्मनाक हरकत, क्रुणाल पांड्या पर फेंके जूते, VIDEO

Krunal Pandya

क्रुणाल पांड्या

Krunal Pandya: सैयद मुश्ताक आली ट्रॉफी 2026 में बड़ौदा और झारखंड के बीच खेले गए मुकाबले के बाद मैदान पर एक शर्मनाक घटना देखने को मिली. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच के बाद जब बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पांड्या बाउंड्री रोप के पास फैंस को ऑटोग्राफ देने के लिए पहुंचे, तो एक दर्शक ने उन पर जूता फेंक दिया. हालांकि, इस दौरान क्रुणाल बाल-बाल बच गए. इस घटने के तुरंत बाद पांड्या थोड़ी गुस्से में नजर आए. लेकिन, बाद में उन्होंने संयम रखते हुए वहां मौजूद बाकी फैंस को निराश नहीं किया और ऑटोग्राफ दिया.

क्रुणाल पांड्या पर फैन ने फेंका जूता

दरअसल, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली बड़ौदा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड को 5 विकेट से हराया. मैच खत्म होने के बाद क्रुणाल बाउंड्री रोप के पास खड़े फैंस की ओर उन्हें ऑटोग्राफ देने बढ़े. जैसे ही पांड्या ने बाउंड्री लाइन पार ही की, भीड़ में मौजूद एक दर्शक ने अपना जूता उनकी ओर फेंक दिया, जिसे क्रुणाल ने पहले पकड़ने की भी कोशिश की. हद तो तब पार हुई जब इसके तुरंत बाद एक और जूता हवा में उड़ता हुआ क्रुणाल पांड्या की ओर पहुंचा.

बाल-बाल बचे क्रुणाल पांड्या

दूसरी बार जो जूता हवा में उड़ते हुए क्रुणाल पांड्या की ओर आया उससे वह बाल-बाल बच गए. इस बार यह जूता उनके काफी करीब से गुजर गया और वह चोटिल होने से बच गए. क्रुणाल दर्शकों की इस हरकत से भड़क उठे और उन्होंने जूता फेंकने वाले शख्स को कड़ी चेतावनी दी, लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने खुद को शांत किया और बाकी फैंस को ऑटोग्राफ दिया. इस शर्मनाक घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पहले भी हो चुकी ऐसी घटना

क्रुणाल पांड्या के साथ होने वाली इस घटना से पहले भी क्रिकेट के मैदान पर ऐसी शर्मनाक हरकतें देखि जा चुकी हैं. अप्रैल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान दर्शकों ने बाउंड्री के पास जूते फेंके थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना कावेरी जल विवाद को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई थी, जब जूते बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे रवींद्र जडेजा और फाफ डु प्लेसिस के पास गिरे थे.

Exit mobile version