Vistaar NEWS

SL vs IND 1st Test: गॉल टेस्ट में मानव सुथार ने मचाई तबाही, 10 विकेट लेकर भारत को दिलाई शानदार जीत

Manav Suthar

मानव सुथार

Manav Suthar: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है.पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रनों से जीत दर्ज कर ली है. गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय स्टार स्पिनर मानव सुथार ने अपनी गेंदबाजी से जमकर कहर बरपाया और 10 विकेट लेकर मेजबान टीम को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया.

गॉल टेस्ट में मानव सुथार ने मचाई तबाही

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय युवा स्पिनर मानव सुथार ने अपनी गेंदबाजी से जमकर कहर बरपाया. इस मैच में सुथार ने 10 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. श्रीलंका की पहली पारी के दौरान सुथार ने 21.4 ओवर गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 76 रन देकर 4 विकेट झटके.

यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने वाले गेंदबाज

दूसरी पारी में झटके 6 विकेट

इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 6 विकेट लेकर श्रीलंका के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. गॉल टेस्ट के आखिरी दिन लंच के बाद मानव ने घातक गेंदबाजी की और सिर्फ 10 गेंदों में 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. उन्होंने सबसे पहले सोनल दिनुशा को 84 रनों पर आउट किया. इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने प्रभात जयसूर्या को अपना शिकार बनाया.

जयसूर्या को आउट करने के चार गेंद बाद उन्होंने लाहिरू कुमारा को आउट किया. इसके बाद उन्होंने केशरा नुवांथा का विकेट लिया और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. दूसरी पारी में सुथार ने 23.4 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट झटके.

विदेशी धरती पर 10 विकेट लेने वाले बने सातवें स्पिनर

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट लेकर मानव सुथार ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वह विदेशी धरती पर किसी टेस्ट मैच में 10 विकेट हॉल लेने वाले सातवें भारतीय स्पिनर बन गए हैं. इसके अलावा वह 28 साल की उम्र से पहले यह कारनामा करने वाले एकमात्र खिलाड़ी भी बन गए हैं. सुथार से पहले यह कारनाम रविचंद्रन अश्विन (दो बार), बिशन सिंह बेदी, इरापल्ली प्रसन्ना, भागवत चंद्रशेखर, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह कर चुके हैं.

Exit mobile version