Yashasvi Jaiswal Provokes Niroshan Dickwella: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रनों से जीत दर्ज कर ली है. पांचवें दिन के दूसरे सेशन के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों के बीच कई रोमांचक पल देखने को मिले. इसी बीच फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और निरोशन डिकवेला के बीच हुई बातचीत ने खींचा. श्रीलंका की पारी के दौरान जायसवाल ने माइंड गेम खेलकर भारत को एक बड़ी सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
जडेजा ने कराई वापसी
दरअसल 372 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने आखिरी दिन के पहले सेशन में शानदार बल्लेबाजी की. कप्तान धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुशा ने पांचवें विकेट के लिए 95 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की और भारतीय गेंदबाजों को दबाव में डाल दिया. हालांकि, इसके बाद रवींद्र जडेजा ने कप्तान सिल्वा का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा और मुकाबले में भारत की शानदार वापसी कराई.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका को हराकर WTC में भारत को मिला जबरदस्त फायदा, बदला फाइनल का समीकरण
जायसवाल ने डिकवेला के साथ खेला माइंड गेम
कप्तान धनंजय डी सिल्वा के आउट होने के बाद क्रीज पर निरोशन डिकवेला बल्लेबाजी करने उतरे. डिकवेला के क्रीज पर आते ही स्क्वायर लेग पर खड़े यशस्वी जायसवाल ने उन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. जायसवाल ने डिकवेला को उकसाते हुए उनसे कहा कि अरे यार, पहली पारी में बहुत सारे शॉट्स लगे थे. हमें कुछ देखना है, चलो. इसपर डिकवेला हां पर जवाब देते हैं.
Yashasvi Jaiswal – Come on, Dickwella, we need to see some sixes from you.
— Saravana (@Saravana7727) August 19, 2026
Niroshan Dickwella – If you take me to the IPL, then I will.
Jaiswal – hit some sixes, maybe then I will.
Next ball Dickwella got out! 😄#IndVsSl #Jaiswal #Dickwella #Galle #CricketFans #IPL pic.twitter.com/pqJJihkHXc
आईपीएल का दिया लालच
इसके बाद जायसवाल डीप स्क्वायर लेग की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि मैं देखना चाहता हूं मुझे वहां मार कर दिखाओ. इसके बाद डिकवेला अपना आपा खो बैठते हैं और कहते हैं जरूरत नहीं है. मुझे आईपीएल में ले चलो, तब वहां मारूंगा. इसपर जायसवाल कहते हैं ले जाएंगे, जरूर ले जाएंगे 100%. चलो एक छक्का मारो, मैं तुम्हें आईपीएल ले जाऊंगा, जिसके बाद डिकवेला उन्हें धन्यवाद कहते हैं. इसके बाद डिकवेला जायसवाल के जाल में फंस जाते हैं और अगली ही गेंद पर वह तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्ण की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. दूसरी पारी में वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए.
