Vistaar NEWS

SL VS IND: चौथे दिन का खेल खत्म, भारत की पकड़ मजबूत, दूसरी पारी में झटके श्रीलंका के चार विकेट

SL vs IND

श्रीलंका बनाम भारत

SL vs IND 1st TEST: भारत और श्रीलंका के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरी पारी में भारत ने 193 रन बनाकर श्रीलंका के सामने 372 रनों का टारगेट रखा. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 34 ओवर में 4 विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्णा

श्रीलंका- लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

Kamakhya Reley

चौथे दिन का खेल खत्म

भारत-श्रीलंका के बीच जारी पहले टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है. 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही. दूसरी पारी में श्रीलंका ने 84 रनों पर अपने 4 विकेट खो दिए हैं.

Kamakhya Reley

28 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 69-4

28 ओवर के बाद श्रीलंका ने 4 विकेट खोकर 69 रन बना लिए हैं. कप्तान धनंजय डी सिल्वा 26 रन और सोनल दिनुशा 15 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

श्रीलंका को चौथा झटका

श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा लाहिरू उदारा 16 रन बनाकर मानव सुथार की गेंद पर आउट हो गए हैं. उनके बाद सोनल दिनुशा बल्लेबाजी करने उतरे है.

Kamakhya Reley

13 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 28-3

13 ओवर के बाद श्रीलंका ने 3 विकेट खोकर 28 रन बना लिए हैं. लाहिरू उदारा 13 और कप्तान धनंजय डी सिल्वा 5 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

श्रीलंका को तीसरा झटका

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्ण ने श्रीलंका को तीसरा झटका दिया. कामिन्दु मेंडिस 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके बाद कप्तान धनंजय डी सिल्वा बल्लेबाजई करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

श्रीलंका को दूसरा झटका

श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा पसिंदु सूरियाबंदारा बिना खाता खोले मानव सुथार की गेंद पर आउट हो गए हैं. उनके बाद कामिन्दु मेंडिस बल्लेबाजी करने उतरे है.

Kamakhya Reley

भारत को मिली पहली सफलता

श्रीलंका की दूसरी पारी में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई. उन्होंने सलामी बल्लेबाज निशान मदुश्का को आउट कर दिया है. मदुश्का 6 रन बनाकर वापस लौट गए हैं.

Kamakhya Reley

दूसरी पारी में श्रीलंका की बल्लेबाज शुरू

दूसरी पारी में श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. मेजबान टीम की ओर से लाहिरू उदारा और निशान फर्नांडो ओपनिंग करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

193 पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया

दूसरी पारी में भारतीय टीम 193 रनों पर ऑलआउट हो गई है. टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए. पंत के अलावा भारत का कोई भी बल्लेबाज इस पारी में अर्धशतकीय पारी नहीं खेल सका.

Kamakhya Reley

भारत को सातवां झटका

भारत का सातवां विकेट गिरा रवींद्र जडेजा 19 गेंदों में 9 रन बनाकर लाहिरू कुमारा की गेंद पर आउट हो गए हैं. उनके बाद कुलदीप यादव बल्लेबाजी करने उतरे है.

Kamakhya Reley

भारत को छठा झटका

भारत का छठा विकेट गिरा ऋषभ पंत 69 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके आउट मानव सुथार बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

ऋषभ पंत ने जड़ी फिफ्टी

ऋषभ पंत ने 55 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. टेस्ट क्रिकेट में यह उनका 20वां अर्धशक रहा.

Kamakhya Reley

भारत को पांचवां झटका

भारत का पांचवां विकेट गिरा ध्रुव जुरेल 15 गेंदों में 7 रन बनाकर असिथा फर्नांडो की गेंद पर आउट हो गए हैं. उनके आउट होने बाद रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 119-4

दूसरी पारी में भारत ने 30 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं. ऋषभ पंत 22 और ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को चौथा झटका

भारत का चौथा विकेट गिरा देवदत्त पडिक्कल 75 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके बाद ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

भारत को तीसरा झटका

भारत का तीसरा विकेट गिरा कप्तान शुभमन गिल 20 गेंदों में 8 रन बनाकर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर आउट हो गए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 चौका जड़ा.

Kamakhya Reley

भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका केएल राहुल 35 रन बनाकर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर आउट हो गए हैं. उनके बाद कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करने उतरे है.

Kamakhya Reley

14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 59-1

दूसरी पारी में भारत ने 14 ओवर के बाद 1 विकेट खोकर 59 रन बना लिए हैं. केएल राहुल 30 और देवदत्त पडिक्कल 26 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए है.

Kamakhya Reley

दूसरी पारी में भारत को पहले ही ओवर में झटका

गॉल टेस्ट के चौथे दिन भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में बिना खाता खोले असिथा फर्नांडो की गेंद पर आउट हो गए हैं.

Exit mobile version