SL VS IND LIVE: भारत को छठा झटका, ऋषभ पंत आउट, स्कोर 170 के पार
SL vs IND 1st TEST LIVE: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है. भारतीय टीम ने दूसरी पारी का आगाज कर दिया है.
श्रीलंका बनाम भारत
SL vs IND 1st TEST LIVE: भारत और श्रीलंका के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है. पहली पारी में मेजबान श्रीलंका की पूरी टीम महज 284 रनों पर ही सिमट गई थी. अब टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी का आगाज कर दिया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्णा
श्रीलंका- लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो