Vistaar NEWS

SL vs IND: ऋषभ पंत ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, जानें किस मामले में बने नंबर-1

Rishabh Pant

ऋषभ पंत

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है. इस मैच की पहली पारी में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अर्धशतक जड़कर महेंद्र सिंह धोनी का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बने ऋषभ पंत

दरअसल टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में विदेशी सरजमीं पर 2500 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच में 63 रन की पारी खेल यह मुकाम हासिल किया. पंत से पहले विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपरों की लिस्ट में एमएस धोनी का नाम टॉप पर था, जिन्होंने विदेशी या न्यूट्रल वेन्यू पर 2496 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें: IND vs SL: ऋषभ पंत के शॉट से चकनाचूर हुआ सोलर पैनल, VIDEO वायरल

एमएस धोनी को छोड़ा पीछे

विदेशी धरती पर 2500 रन पूरे करने के साथ ही पंत ने विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है. पंत ने 42 के बढ़िया औसत से 2500 रन बनाए हैं, जबकि धोनी ने केवल 32.84 के औसत से 2496 रन बनाए थे. सबसे ज्यादा रन बनाने के भारतीय विकेटकीपरों की इस लिस्ट में फारुख इंजीनियर तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 1209 रन बनाए हैं.

ऋषभ पंत टेस्ट करियर

28 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 2018 में टीम इंडिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था. पंत ने रेड बॉल क्रिकेट में अब तक कुल 52 मैच खेले हैं, जिसकी 89 पारियों में उन्होंने 3662 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 20 अर्धशतक और 8 शतक निकले हैं. बट दें, पिछली 4 टेस्ट पारियों में 3 अर्धशतक जड़े हैं.

Exit mobile version