IND vs SL: ऋषभ पंत के शॉट से चकनाचूर हुआ सोलर पैनल, VIDEO वायरल

Rishabh Pant: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में ऋषभ पंत ने 63 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने एक ऐसा गगनचुंबी छक्का जड़ा कि गेंद स्टेडियम की छत पर जा पहुंची और वहां लगा सोलर पैनल चकनाचूर हो गया.
Rishabh Pant

ऋषभ पंत

Rishabh Pant: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे.पहले दिन रिटायर्ड हर्ट होने के बाद दूसरे दिन पंत ने शानदार बल्लेबाजी की ओर 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. अपनी इस पारी के दौरान पंत ने एक ऐसा गगनचुंबी छक्का जड़ा कि गेंद स्टेडियम की छत पर जा पहुंची और वहां लगा सोलर पैनल चकनाचूर हो गया.

पंत के शॉट से टूटा सोलर पैनल

दरअसल, कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंद पर एक ऐसा शॉट मारा की वो गेंद सीधे स्टेडियम की छत पर जा पहुंची. लाहिरू की इस गेंद को पंत ने फाइन लेग के ऊपर इतनी स्ट्रेंथ से पूल किया कि गेंद सीधे स्टेडियम की छत पर लगी सोलर पैनेल से टकरा गई. पंत का शॉट इतना जोरदार था कि पैनल टूट गया और गेंद भी स्टेडियम से बाहर पहुंच गई.

यह भी पढ़ें: ‘कोई हद पार करेगा…’, श्रीलंकाई गेंदबाज से झगड़े पर यशस्वी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी, कमेंटेटर हर्षा भोगले को दिया जवाब

पहले दिन हुए थे रिटायर्ड हर्ट

दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऋषभ पंत बल्लेबाजी करते समय चोटिल हो गए थे. बैटिंग के दौरान गेंद उनके कलाई पर जा लगी थी, जिसके कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा था. हालांकि दूसरे दिन पंत ने शानदार वापसी की और श्रीलंकाई गेंदबाजों की धुनाई करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली. बता दें, टेस्ट क्रिकेट में यह पंत की 21वीं फिफ्टी है.

वायरल हुआ वीडियो

ऋषभ पंत के इस गगनचुंबी छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में साफ दिखा कि गेंद स्टेडियम की छत तक पहुंचती है और सोलर पैनेल से टकराती है, जिसके बाद पैनेल टूट जाता है. पंत का यह शॉट देखकर स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ी और दर्शक हर कोई हैरान रह गया.

ज़रूर पढ़ें