Suresh Raina: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी की दोस्ती किसी से छिपी नहीं हैं. दोनों ने लंबे समय तक टीम इंडिया और आईपीएल में एक साथ खेला है. मैदान पर दोनों की बॉन्डिंग और उसके बाहर उनकी दोस्ती अक्सर चर्चा में रही है. रैना कई मौकों पर माही को अपना आदर्श बता चुके हैं. अब हाल ही में सोशल मीडिया पर मिस्टर आईपीएल का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह धोनी के लिए इतना समर्पित क्यों थे.
आकाश चोपड़ा ने धोनी को लेकर रैना से किया सवाल
दरअसल हाल ही में आकाश चोपड़ा को दिए गए एक पॉडकास्ट में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी और अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. इंटरव्यू के दौरान आकाश उनसे पूछते हैं कि एमएस धोनी के लिए इतनी फीलिंग्स आपके अंदर कहां से डेवलप हुईं. आपने ऐसा क्यों बोला था कि पहले आप धोनी के लिए खेलते हैं बाद में कंट्री के लिए खेलते हैं. ये कहां से आ गया इतना प्यार?
🚨 Suresh Raina: "I used to play for MS Dhoni first, and then for the India."🚨
— Mahi Patel (@Mahi_Patel_07) September 5, 2026
Akash Chopra: Why did you do that? What did MS Dhoni do for you?
Suresh Raina: I played for MS Dhoni and the team. Dhoni sacrificed his own position to give me the opportunity to play where I could… pic.twitter.com/tZnqLPSUp7
यह भी पढ़ें: वीरेंद्र सहवाग से लेकर विराट कोहली तक ये स्टार क्रिकेटर हैं नीम करौली बाबा के भक्त, जा चुके हैं कैंची धाम
सुरेश रैना ने क्या दिया जवाब?
आकाश चोपड़ा के सवाल पर रैना हल्का से मुस्कुराते हैं और कहते हैं माही भाई के लिए मैंने एक चीज नोटिस की. मैं जब खेलता था तब उन्होंने अपनी जगह मुझे खिलाया. धोनी की कैप्टेंसी में मैं युवी पाजी ऊपर बल्लेबाजी करते थे, लेकिन दादा की कप्तानी में धोनी भाई ने पहले ही दिन से जिम्मेदारी ली और कहा मैं नीचे संभाल लूंगा इन दोनों को ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजो.
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रैना ने कहा शायद धोनी भाई की इसी चीज को देखकर मुझे लगा कि यार ये बंदा इतना बड़ा सेक्रिफाइज कर रहा है. अपनी जगह मुझे खिला रहा है मुझे ऊपर बल्लेबाजी करने का मौका दे रहा है. उसी दिन से मैंने सोच लिया इसके लिए तो कुछ भी करूंगा. इस बंदे के लिए मुझे पहले जीतना हैं, बाकी जो होगा तो होगा.
रैना के संन्यास पर क्या था धोनी का रिएक्शन
15 अगस्त 2020 को भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था. धोनी के इस फैसले के कुछ घंटों बाद ही सुरेश रैना ने भी रिटायरमेंट का ऐलान कर हर किसी को हैरान कर दिया दिया था. आकाश चोपड़ा से बातचीत में रैना उनके संन्यास के फैसले पर धोनी के रिएक्शन का भी जिक्र किया. रैना ने बताया कि उनके रिटायरमेंट के बाद मैं ड्रेसिंग रूम में गया और कहा बस हो गया अब सब खत्म, तो उन्होंने कहा ये क्या किया तूने.
