Tilak Varma: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. इस मैच में तिलक की एक गलती उनपर भारी पड़ गई और वह अजीबोगरीब तरीके से रनआउट होकर पवेलियन लौट गए.
अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हुए तिलक वर्मा
इंदौर में खेले गए इस मुकाबले में भारत की पारी के 17वें ओवर में तिलक वर्मा अपनी ही एक गलती से अपना विकेट गंवा बैठे. वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश मोती गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की चौथी गेंद फुलटॉस थी, जिसे अक्षर पटेल ने फ्लिक करते हुए स्क्वायर लेग की ओर खेला. अक्षर और तिलक ने तेजी से एक रन चुरा लिया. वहीं कामिल पूरन ने डाइव लगाकर गेंद को रोकने की कोशिश की. कामिल ने गेंद को रोक भी लिया, लेकिन ऐसा लग रहा था कि गेंद बाउंड्री को छू चुकी है. बस यही धोखा खाकर तिलक और अक्षर गलती कर बैठे.
Tilak Verma run out india in trouble 😵💫 https://t.co/aZ9rmm8rKE
— cricx (@cham_piyu9063) October 11, 2026
दोनों ने पहला रन तो तेजी से ली लिया, लेकिन दूसरे रन के लिए बीच में ही रुक गए. दोनों खिलाड़ियों को लगा की चौका जा चुका है जिससे दोनों आराम से चलते-चलते अपनी क्रीज की ओर बढ़े. कामिल पूरन ने तभी गेंद को विकेटकीपर के पास फेंका, जिन्होंने रन आउट के लिए स्टम्प गिरा दिया और फिर तुरंत गेंद गेंदबाज गुडाकेश के पास फेंक दी. गुडाकेश ने भी स्टंप गिरा दिए. इस दौरान तिलक वर्मा क्रीज से बहुत दूर थे जिसके कारण वह रन आउट हो गए.
थर्ड अंपायर के फैसले ने सबको चौंकाया
बता दें, वेस्टइंडीज के कप्तान और शाई होप और फिर गुडाकेश मोती ने सिर्फ औपचारिकता के लिए स्टंप गिराए थे. क्योंकि उन्होंने भी मान लिया था कि गेंद बाउंड्री को छू चुकी है और चौका हो गया है. लेकिन जैसे ही थर्ड अंपायर ने बाउंड्री चेक की तो देखा की फील्डर ने गेंद को सही से रोक लिया था और चौका नहीं था. ऐसे में फिर वेस्टइंडीज ने रन आउट की अपील की और यहां पर तिलक वर्मा की लापरवाही सामने आई. पहले अक्षर पटेल का रनआउट देखा गया वह क्रीज के अंदर पहुंच गए थे. इसके बाद नॉन स्ट्राइकर एंड का रिप्ले देखा गया जहां साफ हो गया की तिलक वर्मा रन आउट हैं. इस मैच में तिलक 16 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए.
