अभिषेक शर्मा ने T20I में रचा इतिहास, छक्कों के मामले में सूर्या की बराबरी की, विंडीज के खिलाफ भी बनाया रिकॉर्ड

Abhishek Sharma: भारत और वेस्टइंडीज के बीच इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है.
Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma: भारत और वेस्टइंडीज के बीच इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है. इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अभिषेक ने 30 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली. इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने सबसे तेज 2000 रन पूरे कर लिए हैं. इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसी के साथ अभिषेक ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में सूर्या की बराबरी कर ली है.

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 69 रन की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 5 चौके जड़े. इस दौरान 18 गेंदों में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया. अपनी इस तूफानी पारी के साथ अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में इतिहास रचते दिया है. वह गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 2000 टी20 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

उन्होंने सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अभिषेक ने 1,024 गेंदों में 2000 रनों का आंकड़ा पर किया. जबकि सूर्या ने 1164 गेंदों पर 2000 टी20 इंटरनेशनल रन बनाए थे. इसी के साथ 26 साल के अभिषेक 1100 से कम गेंदों में 2000 टी 20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिलेंगे PM Modi? इस दिन होगी मुलाकात

छक्कों के मामले में सूर्या की बराबरी

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभिषेक शर्मा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली है. साल 2026 में अभिषेक ने अब तक कुल 68 छक्के लगा चुके हैं. सूर्या ने 2022 में 68 छक्के जड़े थे. अभिषेक के पास इस साल सूर्या के इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का मौका है.

विंडीज के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में खेले गए टी20 मैच में 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर अभिषेक शर्मा ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वह कैरेबियाई टीम के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

ज़रूर पढ़ें