Vistaar NEWS

ट्रेविस हेड का आया तूफान, जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक जड़कर किया स्पेल सेलिब्रेशन

Travis Head

ट्रेविस हेड

Travis Head: ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड अपने शानदार फॉर्म में लौट आए हैं. शुक्रवार 18 सितंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में उन्होंने 84 गेंदों में 112 रनों की तूफानी पारी खेली. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में हेड ने महज 75 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. सेंचुरी पूरी होने के बाद हेड ने इसे एक अलग अंदाज में सेलेबरेट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ट्रेविस हेड का अनोखा सेलिब्रेशन

दरअसल ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में ट्रेविस हेड ने तूफानी बल्लेबाजी की और 75 गेंदों में शानदार शतक जड़ा. वनडे क्रिकेट में यह हेड का आठवां शतक रहा. सेंचुरी पूरी करने के बाद हेड ने इसे अनोखे स्टाइल में सेलिब्रेट किया. हेड ने पहले हाथ रगड़े, फिर सीने पर हाथ मारकर वह हंसे और इसके बाद उन्होंने धनुष-बाण चलाने का इशारा किया.

यह भी पढ़ें: ‘संजू को बाहर करना सबसे मुश्किल फैसला…,’ सैमसन को लेकर हेड कोच गंभीर ने कही दिल की बात, वैभव के फ्यूचर पर भी दिया बयान

ट्रेविस हेड ने खेली तूफानी पारी

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में मैच में ट्रेविस हेड ने 84 गेंदों पर 112 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. हेड जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे थे, तभी वेस्ली मधेवेरे ने उनकी इस शानदार पारी का अंत कर दिया. मधेवेरे की गेंद पर हेड बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में सबस्टीट्यूट फील्डर रयान बर्ल को अपना कैच थमा बैठे.

खराब फॉर्म से जूझ रहे थे हेड

इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हेड अर्धशतकीय पारी के लिए भी तरसे थे. उस सीरीज में उनके बल्ले से 22, 17 और 22 रनों की पारियां निकली थी. जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी हेड महज 4 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए थे, लेकिन अब दूसरे वनडे में उन्होंने शानदार शतक जड़कर जबरदस्त वापसी की है.

Exit mobile version