Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का फाइनल भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के नाम रहा हो, लेकिन अवॉर्ड सेरेमनी में सबसे ज्यादा सुर्खियां 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बटोरीं. राजस्थान रॉयल्स के इस स्टार ओपनर ने पूरे सीजन में अपने बल्ले से धमाल मचाया और फाइनल के बाद हुई अवॉर्ड सेरेमनी में कई अवॉर्ड अपने नाम किए, जिसमें टाटा सिएरा कार भी शामिल रही.
वैभव सूर्यवंशी ने जीते 5 अवॉर्ड
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार प्रदर्शन कर 5 अवॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. इस सीजन वैभव को ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP)’ चुना गया. इसके अलावा इस सीजन उन्होंने सबसे ज्यादा 776 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप दी गई. वैभव ने इस सीजन 237.31 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है, जिसके लिए उन्हें सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का खिताब मिला है. इसके अलावा 15 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने इस सीजन सबसे ज्यादा 72 छक्के जड़े हैं, जिसके लिए उन्हें सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन का खिताब दिया गया.
IPL's starboy, Vaibhav Sooryavanshi, sweeps it all 🙌🙌 pic.twitter.com/xTvxSuMyME
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 31, 2026
वैभव को कितनी मिली इनामी राशि?
आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने पर वैभव सूर्यवंशी को इन 5 पुरस्कारों के जरिए कुल 45 लाख रुपए की इनामी राशि मिली है. वहीं, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन बनने पर उन्हें एक चमचमाती टाटा सिएरा कार भी मिली है.
वैभव सूर्यवंशी को मिलने वाले अवॉर्ड और उनकी रकम
- ऑरेंज कैप- 10 लाख रुपए
- सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन- 10 लाख रुपए
- सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- (टाटा सिएरा कार)
- इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- 10 लाख रुपए
- मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन- 15 लाख
