Vistaar NEWS

विराट कोहली की सलाह ने बदली PV Sindhu की कहानी, फिर रच दिया इतिहास

Virat Kohli or PV Sindhu

विराट कोहली और पीवी सिंधु

PV Sindhu: भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंह ने जापान ओपन 2026 का खिताब जीतकर करीब दो साल बाद शानदार वापसी की है. लंबे समय से बड़े टूर्नामेंट में खिताब का इंतजार कर रहीं सिंधु ने फाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. इस खिताब के साथ वह जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. सिंधु की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे न सिर्फ उनकी कड़ी मेहनत और फिटनेस रही, बल्कि विराट कोहली की एक सलाह ने भी इसमें बड़ी भूमिका निभाई.

PV Sindhu ने विराट कोहली को किया था फोन

जापान ओपन 2026 का खिताब जीतने के बाद बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने बड़ा खुलासा किया है. हाल ही में सिंधु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वह हमेशा भारतीय दिग्गज विराट कोहली की आभारी रहेंगी. सिंधु ने खुलासा किया कि लगातार खराब फॉर्म, इंजरी और मेंटल प्रेसर से परेशान उन्होंने विराट कोहली से बात की थी.

यह भी पढ़ें: पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, जापान ओपन के फाइनल में पहली बार मारी एंट्री, सेमीफाइनल में ओलंपिक चैंपियन को हराया

विराट ने दी थी सलाह

पीवी सिंधु ने बताया कि विराट कोहली ने उन्हें सलाह दी थी कि ट्रॉफियों के पीछे मत भागों और अपने खेल में दोबारा खुशी तलाशो. विराट की यही बात सिंधु के लिए सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई. सिंधु ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अब मुझे पता है कि मैं रोज सुबह 5:30 बजे प्रैक्टिस के लिए क्यों उठती हूं. अब मेरा उद्देश्य ट्रॉफी जितना नहीं, बल्कि उससे कहीं ज्यादा है.

पेरिस ओलंपिक में मिली हार से टूटी सिंधु

पिछले दो सालों में पीवी सिंधु अपने करियर के सबसे कठिन दौर से गुजरी हैं. स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाद उनके साथ लगातार फिटनेस से जुड़ी समस्या बनी रहीं. पेरिस ओलंपिक में शुरुआती हार से उन्हें बड़ा झटका लगा था. इसके बाद उन्होंने कई बार रिहैब शुरू किया और बीच में ही छोड़ दिया. सिंधु ने खुद स्वीकार किया कि इंजरी के दौरान कई बार उनका सेल्फ कॉन्फिडन्स डगमगाया है.

Exit mobile version