IND vs AFG सीरीज से बाहर होने के बाद क्या कर रहे हैं विराट कोहली? वायरल VIDEO से मची हलचल
विराट कोहली
Virat Kohli: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इस आगामी सीरीज से पहले भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं. उनके बाहर होने के बाद क्रिकेट फैंस यह जानना चाहते हैं कि विराट इन दिनों क्या कर रहे हैं? इन सब के बीच किंग कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एकदम नए लुक में नजर आ रहे हैं.
ODI सीरीज से बाहर होने के बाद क्या कर रहे हैं विराट कोहली?
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भले ही अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं लेकिन वह अभी भी भारत में ही हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर विराट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एकदम लुक में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में कोहली छोटे बालों में नजर आ रहे हैं. साथ ही उन्होंने अपने बालों का रंग भी बदल दिया है. क्रिकेट से दूर विराट न सिर्फ अपनी वापसी की तैयारी कर रहे हैं, बल्कि अपना नया लुक भी तैयार कर रहे हैं.
Virat Kohli Got His New Haircut Done By Rashid Salmani! 💇♂️💈🖤 pic.twitter.com/hDs8UypWIY
— Avinash (@AVI__VK_18) June 11, 2026
कब करेंगे मैदान में वापसी?
बता दें, विराट कोहली इन दिनों हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा. आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान उन्हें ये चोट लगी थी. लेकिन उस समय उनकी चोट को लेकर स्थिति साफ नहीं थी और इसी वजह से बीसीसीआई ने उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे स्क्वाड में शामिल किया था. हालांकि बाद में पता चला कि कोहली पूरी तरह से फिट नहीं हैं और उन्हें इस सीरीज से बाहर होना पड़ा. रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट तेजी से रिकवर कर रहे हैं और वह इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से होने वाली वनडे सीरीज से टीम में वापसी कर सकते हैं.