IND vs AFG: क्या भारत बनाम अफगानिस्तान पहले वनडे में बारिश बनेगी विलेन? धर्मशाला के मौसम ने फैंस की बढ़ाई टेंशन!

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून को होने वाले पहले वनडे मैच से पहले धर्मशाला के मौसम ने फैंस के दिलों की धड़कनों को बड़ा दिया हैं. मैच वाले दिन धर्मशाला में बारिश की संभावना जताई जा रही है.
IND vs AFG

भारत बनाम अफगानिस्तान

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट के बाद अब तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है. 13 जून को दोनों टीमों के बीच धर्मशाला में पहला वनडे मैच खेला जाएगा. इकलौते टेस्ट मैच में पारी और 300 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब शुभमन गिल एंड कंपनी वनडे सीरीज में भी जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि, वनडे सीरीज के पहले मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है.

क्या बारिश बनेगी विलेन?

धर्मशाला में मैच वाले दिन यानी 13 जून को बारिश और गरज के साथ तूफान आने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग की ओर से धर्मशाला में 13 से 16 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 13 जून को धर्मशाला में दिन के समय 90% बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि शाम तक 65% बारिश होने के आसार हैं. ऐसे में मैच के दौरान बारिश का खलल पड़ना लगभग तय माना जा रहा है. ऐसे में ओवर्स की कटौती देखने को मिल सकती है. इसके अलावा बारिश के कारण मैच रद्द भी हो सकता है. मैच वाले दिन धर्मशाला का तापमान 12 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

यह भी पढ़ें: IND vs AFG ODI Series: कैसे और कहां देखें भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लाइव मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

भारत का दबदबा

वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का एकतरफा दबदबा देखने को मिलता है. दोनों टीमें इस फॉर्मैट में अब तक कुल 4 बार आमने-सामने रहीं, जिसमें टीम इंडिया ने 3 मैचों में जीत दर्ज की जबकि एक मुकाबला टाई रहा. ब तक ये दोनों टीमें वनडे में मल्टी नेशंस टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ खेली हैं. यह पहला मौका होगा जब दोनों टीमों के बीच वनडे फॉर्मैट में द्विपक्षीय सीरीज खेली जा रही है.

कैसी है धर्मशाला की पिच?

आमतौर पर धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है. यहां कि ज्यादा ऊंचाई और ठंडी हवाओं के कारण तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और उछाल मिलती है. हालांकि मैदान की चोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड होने के कारण यहां बल्लेबाजों को भी बड़े स्कोर बनाने में मदद मिलती है.

ज़रूर पढ़ें