India vs Japan: भारतीय मेंस क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के अभियान से पहले जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली है. इस आगामी मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है. बता दें, भारत और जापान ने इस मैच के लिए भी वहीं टीमें भेजी हैं, जो एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाली है. क्रिकेट के इतिहास में दोनों देश पहली बार मैदान में आमने-सामने होंगे. ऐसे में आइए जानते हैं यह मैच कब और कहां खेला जाएगा और इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप कहां देख सकते हैं…
कब खेला जाएगा भारत बनाम जापान मैच?
भारत बनाम जापान ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप की चैंपियन है. ऐसे में यह मुकाबला जापान के लिए एशियन गेम्स की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. इस मैच के दो दिन बाद की एशियन गेम्स में क्रिकेट के मुकाबले शुरू हो जाएंगे.
Konnichiwa, Japan 🇯🇵 India vs Japan on a cricket field wasn’t on our 2026 bingo card, but we are SO here for it 🔥 Witness history in making as India taken on Japan in an one-off T20I clash LIVE on FanCode 📲 #JPNvIND https://t.co/QOpExMkwEw
— FanCode (@FanCode) September 18, 2026
कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
इस ऐतिहासिक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो ये मैच फैन कोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा. इसके अलावा इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेट फैंस इस मैच का हिंदी और अंग्रेजी में लुत्फ उठा सकते हैं. भारत और जापान के बीच कूटनीतिक संबंधों की 75वीं सालगिरह के जश्न की शुरुआत करने के लिए एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा.
दोनों देशों की टीमें
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, विपराज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर
जापान: केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), एलेस्टर फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, डेक्लान सुजुकी, त्सुयोशी ताकाडा, माकोटो तानियामा, लाचलन यामामोटो लेक, बेंजामिन इटो डेविस, जेक कुसुडा नैर्न, रियो सकुरानो थॉमस, इब्राहिम ताकाहाशी, शोमा स्लेटर, वातरू मियाउची, शिराई पैटमोर (विकेट कीपर), चार्ली हारा-हिंजेव
