भारत-जापान की दोस्ती के 75 साल पूरे, दोनों देशों के बीच इस दिन खेला जाएगा पहला ऐतिहासिक टी20 मैच
भारत बनाम जापान
India-Japan: भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक मैच खेलने जा रही है. कूटनीतिक रिश्तों की 75वीं सालगिरह के सेलिब्रेशन के खास मौके पर दोनों देशों के बीच टी20 मुकाबला खेला जाएगा. बीसीसीआई ने इस मुकाबले के शेड्यूल का भी ऐलान कर दिया है. बता दें, दोनों टीमों के बीच यह मैच 22 सितंबर को तोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.
पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में होगी भारत-जापान की भिड़ंत
भारत और जापान के बीच पहली बार कोई इंटरनेशनल मैच होने जा रहा है. बीसीसीआई ने एक रिलीज जारी कर इस बात की जानकारी दी है. बोर्ड ने अपनी इस रिलीज में लिखा, जापान क्रिकेट एसोसिएशन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि दोनों देशों की पुरुष टीमें भारत-जापान कूटनीतिक संबंधों की 75वीं सालगिरह के जश्न की शुरुआत करने के लिए एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगी. इस मुकाबले को सुजुकी कप का नाम दिया गया है.
𝗛𝗶𝘀𝘁𝗼𝗿𝘆 𝗜𝗻 𝗧𝗵𝗲 𝗠𝗮𝗸𝗶𝗻𝗴!
— BCCI (@BCCI) September 4, 2026
India🇮🇳 🤝 Japan🇯🇵#TeamIndia set to play a historic T20I against Japan to launch the celebrations of the 7️⃣5️⃣th Anniversary of India-Japan Diplomatic Relations. 👏👏@CricketJapan
All The Details 🔽https://t.co/vxdhuT1tgp pic.twitter.com/DQmPncvefH
यह भी पढ़ें: ‘अंकल’ शुभमन गिल जाएंगे अकाय के स्कूल! विराट से बोले -भाई, चिंता मत करो…
स्पोर्ट 75 पहल की दिशा में उठाया गया कदम
अपनी रिलीज में बीसीसीआई ने आगे बताया की दोनों देशों के बीच यह रोमांचक मुकाबला स्पोर्ट 75 पहल की दिशा में उठाया गया पहला कदम होगा. यह एक ऐसी पहल है, जो जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई शिखर सम्मेलन के दौरान हुए समझौते पर आधारित है.
क्या बोले BCCI सचिव?
भारत-जापान मैच को लेकर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, बोर्ड इस ऐतिहासिक मौके का हिस्सा बनकर बहुत खुश है, क्योंकि दोनों देशों की पुरुष टीमें जापान में एक खास टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए एक साथ आ रही हैं. क्रिकेट के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है.