Vistaar NEWS

KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पंड्या? बदले में MI को मिल सकते हैं ये 2 स्टार खिलाड़ी

Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya: आईपीएल 2027 से पहले एक और ट्रेड डील की चर्चा क्रिकेट गलियारों में तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल करने की योजना बना रही है. इतना ही नहीं फ्रेंचाइजी, उन्हें टीम की कप्तानी भी सौंप सकती है. खबर है कि मुंबई ने पंड्या के बदले केकेआर से 2 खिलाड़ी मांगे हैं.

KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पंड्या?

दरअसल अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पिछले 2 सीजन में प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी. ऐसे में आईपीएल 2027 के लिए टीम मैनेजमेंट लीडरशिप को लेकर बड़े बदलाव कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता और मुंबई मैनेजमेंट के बीच हार्दिक पंड्या को लेकर ट्रेड डील हो सकती है. अगर यह डील आगे बढ़ती है तो भविष्य में पंड्या केकेआर की कप्तानी संभालते नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: LSG छोड़ दिल्ली पहुंचे ऋषभ पंत तो हो गया करोड़ों का नुकसान, अब मिलेगी इतनी सैलरी

कप्तानी से हटाए जा सकते हैं रहाणे

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स मैनेजमेंट अजिंक्य रहाणे को कभी लॉंग-टर्म कप्तान के रूप में नहीं देखा, इसलिए रहाणे को कप्तानी से हटाया जा सकता है. केकेआर मैनेजमेंट ने हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट के साथ चर्चा भी शुरू कर दी है. ऐसे में पंड्या आगामी सीजन में केकेआर की ओर से खेलते नजर आ सकते हैं.

MI ने मांगे 2 खिलाड़ी

रिपोर्ट्स के मुताबिक पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स से हार्दिक पंड्या के बदले में दो खिलाड़ियों की मांग की है. इन दोनों खिलाड़ियों के नाम अंगक्रिश रघुवंशी और रमनदीप सिंह बताए जा रहे हैं. अगर केकेआर इन दोनों खिलाड़ियों को एमआई को देने के लिए राजी हो जाती है तो हार्दिक पंड्या आगामी आईपीएल सीजन के लिए केकेआर का हिस्सा बन सकते हैं.

Exit mobile version