LSG छोड़ दिल्ली पहुंचे ऋषभ पंत तो हो गया करोड़ों का नुकसान, अब मिलेगी इतनी सैलरी
ऋषभ पंत और कुलदीप यादव
Rishabh Pant and Kuldeep Yadav Swapped: आईपीएल 2026 के खत्म होने के एक महीने के अंदर ही ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़ दिया है. पंत ने अब अगले सीजन के लिए कम पैसों में दिल्ली कैपिटल्स में घर वापसी कर ली है. आईपीएल 2027 से करीब 10 महीने पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक हाई-प्रोफाइल ट्रेड देखने को मिला. पंत के बदले दिल्ली ने कुलदीप यादव को लखनऊ के साथ ट्रेड किया है.
ऋषभ पंत की घर वापसी
लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स में वापसी के लिए तैयार हैं, जबकि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव अगले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलेंगे. दिल्ली और लखनऊ के बीच हुआ ये ट्रेड आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े प्लेयर ट्रेड में से एक है. बता दें, पंत ने 2016 से 2024 तक दिल्ली के लिए कुल सीजन खेले थे, जिसमें उन्होंने 111 मुकाबलों में टीम का प्रतिनिधित्व किया था. वह डीसी के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं.
🚨 Announcement 🚨
— IndianPremierLeague (@IPL) June 23, 2026
Rishabh Pant and Kuldeep Yadav complete high-profile trade between @DelhiCapitals and @LucknowIPL.
Rishabh Pant all set to rejoin #DC at INR 15 Crore whereas Kuldeep Yadav will join #LSG at INR 13.5 Crore.
More Details ▶️ https://t.co/64HeOX143I… pic.twitter.com/tIEvj7fgNo
यह भी पढ़ें: क्या बढ़ जाएगी IPL मैचों की संख्या और टीमें? चेयरमैन ने दिया बड़ा अपडेट
पंत ने झेला करोड़ों का नुकसान
बता दें, अब आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ दोबारा जुड़ गए हैं. वह डीसी के साथ 15 करोड़ की रिवाइज्ड कीमत पर जुड़े हैं. इस ट्रेड के चलते पंत की सैलरी में भारी कटौती हुई है. उन्हें करीब 12 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है. जबकि कुलदीप यादव अपनी मौजूदा सैलरी 13.50 करोड़ में ही लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़े हैं.
दिल्ली की कप्तानी कर चुके हैं पंत
28 वर्षीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी कर चुके हैं. उन्होंने 2021 से 2024 तक चार सीजन में 43 मैचों में टीम की कप्तानी की. आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ ने पंत को 27 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था. यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी. आईपीएल 2026 के लिए LSG ने उन्हें इसी रकम में रिटेन किया था, लेकिन अब DC के साथ हुई ट्रेड डील के बाद पंत की सैलरी में कटौती हुई है.