Vistaar NEWS

क्या राजस्थान रॉयल्स में जाएंगे हार्दिक पंड्या? ट्रेड पर सस्पेंस गहराया

Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या

Mumbai Indians Big Player Trade: आईपीएल 2026 का सीजन खत्म होने के साथ ही कयास लगाए जा रहे थे कि हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस अलग होने की तैयारी कर रहे हैं. इसके बाद खबरें आने लगी थीं कि वे राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ सकते हैं. उनके बदले राजस्थान अपने स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल को एमआई के साथ ट्रेड करेगा. हालांकि, दोनों खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर अभी दोनों टीमों की ओर से कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है.

क्या हार्दिक-यशस्वी के बीच होगी ट्रेड डील?

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पंड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद नहीं हैं. कुछ महीने पहले तक दोनों टीमों के बीच इस पर चर्चा की गई थी, लेकिन इस बातचीत का कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल इस तरह की बातचीत में दोनों फ्रेंचाइजी शामिल नहीं हैं. पंड्या और जायसवाल के बीच यह ट्रेड इसलिए भी संभव लग रहा था, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स के पास पहले से ही ओपनर के तौर पर वैभव सूर्यवंशी के रूप में मजबूत विकल्प मौजूद है.

यह भी पढ़ें: BCCI ने आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ टाली मीटिंग, PM MODI के कार्यक्रम के चलते लिया गया फैसला

मुंबई के पास यशस्वी का बेहतर विकल्प

रिपोर्ट्स के मुताबिक युवा स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल की राजस्थान रॉयल्स में अहमियत पहले से कम हो गई है. राजस्थान को 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के रूप में विस्फोटक ओपनर मिल गया है. वैभव की हाइप ने जायसवाल को किनारे कर दिया है. यही वजह है कि यशस्वी दूसरी टीम में शामिल हो सकते हैं. वहीं मुंबई इंडियंस को एक ऐसे ओपनर की तलाश है, जो रोहित शर्मा के बाद टीम के लिए ओपनिंग कर सके. ऐसे में मुंबई के लिए यशस्वी से बेहतर कोई और विकल्प नहीं हो सकता.

पिछले सीजन संजू सैमसन को किया ट्रेड

राजस्थान रॉयल्स ने पिछले ही सीजन संजू सैमसन को ट्रेड करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स से रवींद्र जडेजा और सैम करन को अपनी टीम में शामिल किया था. हालांकि, नए सीजन के लिए अभी तक यशस्वी जायसवाल को लेकर आरआर की ओर से कोई डील नहीं हुई हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि जायसवाल एक और सीजन राजस्थान के लिए खेल सकते हैं.

Exit mobile version