Vistaar NEWS

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, MP में बनेगी एक और नगर पालिका; बोले- महू को बनाएंगे मॉडल शहर

Chief Minister Dr. Mohan Yadav.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव.

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महू में बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री रविवार को इंदौर के दौरे पर थे. यहां महू में मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कई घोषणाओं का ऐलान किया. मुख्यमंत्री ने महू को तीर्थों की नगरी बताया. इसके साथ ही सीएम डॉ मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि महू को मॉडल शहर बनाएंगे. एक नई नगर पालिका का गठन किया जाएगा.

‘100 बेड का आधुनिक अस्पताल बनाया जाएगा’

महू में मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाओं का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 100 बेड का आधुनिक अस्पताल बनाया जाएगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि 2029 तक नए परिसीमन के साथ लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा.

‘महू को बनाएंगे मॉडल शहर’

महू दौरे पर गए मुख्यमंत्री ने 38 करोड़ की लागत से बने ‘सांदीपनि विद्यालय’ का लोकार्पण किया और विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया. इस मौके पर सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि महू को मॉडल शहर बनाएंगे. इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध की जाएंगी.

‘किसानों को केंद्र और राज्य दोनों सरकारों से सहायता’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्मयंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में किसान है. चाहें राज्य सरकार हो या फिर केंद्र सरकार हो. दोनों की सरकारों के लिए किसान फोकस में रहते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को केंद्र सरकार 6 हजार और राज्य सरकार 6 हजार रुपये दे रही है.

ये भी पढे़ं: MP News: ग्वालियर से कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया, AI समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट में शामिल होने का आरोप

Exit mobile version