Vistaar NEWS

IPL 2026 से पहले KKR को लगा 440 वोल्ट का झटका, हर्षित के बाद आकाशदीप भी पूरे सीजन से बाहर

आकाशदीप

आकाशदीप

KKR: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. केकेआर के लिए यह खबर इसलिए और भी चिंताजनक है क्योंकि इससे पहले ही टीम के एक अन्य युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, आकाशदीप आगामी सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे.

IPL 2026 से बाहर हुए आकाशदीप

दरअसल आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह को 1 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब सीजन के आगाज से पहले वह चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक केकेआर के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि आकाशदीप आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: 15 साल की बल्लेबाज ने रचा इतिहास, फैनी उटागुशिमानिंदे ने T20I डेब्यू पर ठोका शतक

KKR की बढ़ी मुश्किलें

आईपीएल 2026 के आगाज में अब सिर्फ 7 दिन का समय बचा हुआ है और इससे पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा पहले ही इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं. वहीं दूसरी ओर श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पाथिराना को श्रीलंका क्रिकेट बॉर्ड ने अभी तक NOC नहीं दिया है, जिससे वह भी आगामी सीजन के शुरुआती मुकाबलों को मिस कर सकते हैं. अब आकाशदीप के बाहर होने से टीम की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं.

चोटों से पुराना नाता

भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप का चोटों से पुराना नाता है. पिछले सीजन भी इंजरी के कारण उन्हें लंबे समय तक मैदान से बाहर रहना पड़ा था. बता दें, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 8 करोड़ में खरीदा था, लेकिन चोट के चलते वह ज्यादा मुकाबले नहीं खेल पाए थे. इस सीजन उन्होंने 14 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने केवल 10 विकेट लिए थे.

Exit mobile version