BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क के भी होगी बात, कीमत उड़ा देगी होश!
शिवेंद्र कुशवाहा
BSNL ने सैटेलाइट फोन लॉन्च किया
BSNLका सैटेलाइट फोन मजबूत डिज़ाइन, लंबी बैटरी और इमरजेंसी सपोर्ट के साथ बिल्कुल साफ वॉइस कॉलिंग की सुविधा देता है.यह फोन आम नागरिकों के लिए नहीं बल्कि सेना, समुद्री जहाजों, आपदा प्रबंधन और एडवेंचर ट्रेवल करने वालों के लिए बनाया गया है.इसे 1,34,166 रुपये में नजदीकी BSNL ऑफिस से खरीद सकते हैं, लेकिन इसके लिए पहले दूरसंचार विभाग (DoT) की मंजूरी अनिवार्य है.सैटेलाइट फोन को काम करने के लिए मोबाइल नेटवर्क की नहीं बल्कि सीधे सैटेलाइट से सिग्नल भेजने और पाने की जरूरत होती है. इसी वजह से यह फोन बिना नेटवर्क वाले इलाकों और समुद्र में चलने वाले जहाजों पर भी आसानी से काम करता है. सैटेलाइट फोन में आपकी बात दूसरे व्यक्ति तक पहुंचने में थोड़ा समय लगता है, जिसे कॉल लेग की समस्या कहते हैं. ये फोन खरीदना और इनसे बात करना बहुत महंगा है, जिसका कॉल चार्ज 100 रुपये प्रति मिनट से भी ज़्यादा हो सकता है. सामान्य स्मार्टफोन के मुकाबले ये सैटेलाइट फोन साइज़ में काफी बड़े और वजन में बहुत भारी होते हैं.