ये हैं भारत की 5 सबसे सस्ती सनरूफ कारें, फीचर भी हैं कमाल
शिवेंद्र कुशवाहा
भारत के सबसे सस्ते सनरूफ वाली कारें
इंडियन मार्केट में वैसे तो कई ऐसी कारें उपलब्ध हैं, जिनमें सनरूफ़ का फीचर दिया गया है, लेकिन इनको खरीदना महंगा पड़ सकता है. हुंडई एक्सटर वर्तमान में भारत की सबसे सस्ती लक्जरी कार है, जिसमें सनरूफ की सुविधा दिया गया है. यह S+ और एस स्मार्ट वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सिंगल-पेन सनरूफ के साथ आती है, जिसे वॉयस कमांड से भी हैन्डल किया जा सकता है. इसके अलावा, इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और सीएनजी का ऑप्शन मिलता है. अपने माइलेज और कॉम्पैक्ट एसयूवी लुक के कारण, हुंडई एक्सटर शहरी उपयोग के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है.टाटा पंच 5-स्टार GNCAP रेटिंग, 6 एयरबैग और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ आती है, यह कार उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो सुरक्षा और मजबूती की तलाश में रहते हैं. Pure+ S और Adventure S जैसे वेरिएंट्स में वॉइस-असिस्टेड सनरूफ जैसे आधुनिक फीचर्स इसे सेगमेंट में अलग पहचान दिलाते हैं.इलेक्ट्रिक सनरूफ, पेट्रोल, डीजल और CNG जैसे ऑइल ऑप्शन के साथ टाटा अल्ट्रोज़ हैचबैक पसंद करने वालों के लिए एक स्मार्ट चॉइस है. अपनी अच्छी माइलेज और शानदार हैंडलिंग के कारण यह फैमिली और लॉन्ग ड्राइव दोनों के लिए एक परफेक्ट हैचबैक है.किआ सोनेट अपने शानदार इंटीरियर और आधुनिक टेक्नोलॉजी के लिए युवाओं की पहली पसंद है, जिसमें HTE(O) और HTK वेरिएंट से ही सनरूफ की सुविधा मिल जाती है. बेहतरीन इंजन ऑप्शन और प्रीमियम लुक से लैस यह कॉम्पैक्ट SUV उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो स्टाइल के साथ पावरफुल ड्राइविंग का मजा लेना चाहते हैं. हुंडई वेन्यू इस सूची की सबसे महंगी लेकिन सबसे अधिक फीचर-लोडेड कार है. S(O) और HX5 वेरिएंट में उपलब्ध इलेक्ट्रिक सनरूफ इसे एक प्रीमियम टच देता है और हुंडई का मजबूत सर्विस नेटवर्क इसे एक सुरक्षित निवेश बनाता है. अपने फैमिली-फ्रेंडली केबिन और स्मूद ड्राइविंग अनुभव की वजह से वेन्यू उन खरीदारों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है, जो आराम और सुविधाओं के साथ सफर करना चाहते हैं.