मोबाइल यूजर्स को लग सकता है झटका, अगले कुछ महीनों में महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान
शिवेंद्र कुशवाहा
रिचार्ज प्लान महंगे हो सकते हैं
गौरव मल्होत्रा के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियों की कमाई बढ़ाने के लिए हर बार रिचार्ज प्लान महंगे करना जरूरी नहीं होता, क्योंकि कई ग्राहक अब सस्ते प्लान छोड़कर ज्यादा सुविधाओं वाले महंगे प्लान चुन रहे हैं.वहीं, बेहतर इंटरनेट और नेटवर्क सेवाओं के लिए एडवांस तकनीक का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या भी बढ़ रही है, जिससे कंपनियों की प्रति ग्राहक आय लगातार बढ़ रही है.टेलीकॉम सेक्टर विशेषज्ञ गौरव मल्होत्रा का कहना है कि अगले 3 से 6 महीनों के भीतर टैरिफ में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे रिचार्ज महंगा हो सकता है. मल्होत्रा का कहना है कि जब ग्राहक खुद ही बेहतर सुविधाओं वाले महंगे प्लान चुनते हैं, तो टेलीकॉम कंपनियों की प्रति ग्राहक आय हर साल लगभग 4 से 5 प्रतिशत तक बढ़ सकती है. उनके अनुसार, यह वृद्धि स्वाभाविक रूप से होती है और इसके लिए कंपनियों को बार-बार रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ाने की आवश्यकता नहीं पड़ती.गौरव मल्होत्रा के अनुसार, रिपोर्ट्स से संकेत मिल रहे हैं कि Bharti Airtel जल्द ही अपने लंबे समय से प्रस्तावित बड़े फंड जुटाने की योजना को पूरा कर सकती है.उनका मानना है कि सरकारी सहयोग, प्रमोटर्स की नई निवेश पहल और दूसरी जरूरी तैयारियों के बाद कंपनी ने फंडिंग हासिल करने की अधिकांश शर्तें पूरी कर ली हैं, जिससे अब पूंजी जुटाना पहले की तुलना में आसान हो गया है.